Edible Oil Price: खुशखबरी! मदर डेयरी ने घटाए ‘Dhara’ तेल के दाम, अब इतने रुपये लीटर मिलेगा खाद्य तेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत की खबर है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख दूध सप्लायर्स मदर डेयरी (Mother Dairy) ने महंगाई से थोड़ी राहत दी है. दरअसल, खाद्य तेल ब्रांड ‘धारा’ की बिक्री करने वाली मदर डेयरी ने इस तेल की कीमतों में प्रति लीटर 10 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले सप्ताह से नई कीमतों वाली पैकिंग उपलब्ध हो जाएगी.

बता दें कि दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल की भी बिक्री करती है. उसने कहा कि धारा ब्रांड के तेल की कीमतों में कटौती वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए की गई है.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘धारा खाद्य तेल के सभी संस्करणों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जा रही है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के दाम गिरने और घरेलू स्तर पर सरसों जैसी तिलहन फसलों की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए उठाया गया है. धारा ब्रांड के खाद्य तेल नई एमआरपी के साथ अगले सप्ताह तक खुले बाजार में मिलने लगेंगे.’’

दाम में कटौती के बाद धारा का रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल अब 200 रुपये प्रति लीटर के भाव पर आ गया है. इसी तरह धारा कच्ची घानी सरसों तेल की एमआरपी 160 रुपये प्रति लीटर और धारा सरसों तेल की एमआरपी 158 रुपये प्रति लीटर होगी. इसके साथ धारा का रिफाइंड सूरखमुखी तेल अब 150 रुपये प्रति लीटर और नारियल तेल 230 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जाएगा।

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें