
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मुरादाबाद के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान 2051 डेवलप किया जा रहा है. इसके लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण खाका तैयार कर रहा है. इस डेवलपमेंट प्लान के लिए मुरादाबाद नगर निगम लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक पूरा अमला बेहतर तरीके से काम करता हुआ दिखाई दे रहा है.
मुरादाबाद को हाइटेक सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष लगातार प्लान कर रहे हैं. जिसमें सिटी डेवलपमेंट प्लान पर एक कंपनी द्वारा भी अपनी रूपरेखा को तैयार करते हुए आने वाले दिनों में मुरादाबाद में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं, इन बिंदुओं पर विस्तार से अपने विचार रखे गए. साथ ही सुझाव भी दिए गए. नगर निगम के आला अधिकारियों ने भी सिटी डेवलपमेंट प्लान पर अपने सुझाव दिए. तो वही लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी, एवं अन्य विभागों से आए अधिकारियों ने अपने अपने संदेश इस मीटिंग में रखने का काम किया.
प्लान तैयार किया जा रहा
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार द्वारा कहा गया कि आने वाले दिनों में हमारा जनपद कैसा होगा. इस बिंदु पर लगातार चर्चा की जा रही है. सुझाव मांगे जा रहे हैं, और प्लान तैयार किया जा रहा है. सिटी डेवलपमेंट प्लान पर काम होने की दशा में मुरादाबाद में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, मुरादाबाद में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, और हाइटेक सिटी बनाने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, प्लान पर रणनीति तैयार की जा रही है. और माना जा रहा है कि शासन की मंजूरी के उपरांत इस बिंदु को लेकर काम किया जाएगा.
.
Tags: Latest hindi news, Moradabad News, UP news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:03 IST








