Basti News: पर्यावरण दिवस पर मनोरमा नदी की गई सफाई, डीएम ने बताया नदियां जीवन में कितना रखती है महत्व

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. विश्व पर्यावरण दिवस के दिन बस्ती में भगवान राम के जन्म में मर्यादा काल की साक्षी रही मनोरमा नदी की साफ़ सफाई की गई. जिससे पर्यावरण शुद्ध और साफ़ रहे. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को हर साल पूरी दुनियां में मनाया जाता है.  इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. अंधाधुन पेड़ की कटाई से दुनिया भर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है.

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस पर नई थीम के साथ मनाया जाता है. 2023 में सल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन के थीम पर मनाया गया. प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण को नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है उस के बारे में लोगों को बताया गया. लोगों को प्लास्टिक पॉल्यूशन के समाधान की जानकारी दी गई. आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस के प्रभाव से जूझ रही है.

प्रशासन ने चलाया अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर बस्ती जिले में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. जीवनदायनी मानी जाने वाली नदियों की सफाई की गई और  पेड़ लगाए गए. डीएम प्रियंका निरंजन विश्व पर्यावरण दिवस पर कप्तानगंज ब्लॉक के कोटिया गांव पहुंचीं. जहां पर डीएम प्रियंका निरंजन ने नदी की सफाई का जिम्मा अपने हाथ में लिया. डीएम ने खुद नदी की सफाई शुरू कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. डीएम के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में नदी की सफाई अभियान में जुट गए.

अधिक से अधिक पौधे लगाएं, पर्यावरण को बचाएं

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदियों को जीवनदायनी कहा जाता है.  नदिया पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं इसलिए हम सब का फर्ज है की नदियों को बचाया जाए. साथ ही मैं लोगों से अपील करती हूं की वो लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे.

Tags: Basti news, News in hindi, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें