शिवपुरी में पल-पल बदल रहा मौसम, प्याज की फसल खराब होने की आशंका बढ़ी, किसान परेशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनील रजक/शिवपुरी. नौतपा की तरह ही बुधवार- को भी मौसम पल-पल बदलता रहा, कभी तेज धूप निकली तो कभी सूर्य देवता बादलों में छिप गए. दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हो गई.अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पल-पल बदल रहे मौसम ने एमपी के प्याज किसानों की चिंता बढ़ा दी है, बारिश की नमी और फिर तेज धूप के बादउमस से प्याज सड़ने का खतरा पैदा हो गया है.

बुधवार सुबह से मौसम साफ था और तेज धूप निकली थी, लेकिन सुबह 10 बजे से आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया. उसके बाद से धूप-छांव का खेल शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। इस बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे एकाएक हल्की बूंदाबांदी होने लगी तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जागी. हालांकि हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम फिर खुल गया और उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया.

किसानों की चिंता बढ़ी

पल-पल बदल रहे मौसम के बीच जहां आमजन को धूप-छांव के बीच राहत महसूस हो रही है। वहीं बदलते मौसम ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिनकी बेमौसम बारिश के फेर में प्याज की फसल बिगड़ गई और अब यदि बारिश हो गई तो नमी होने से प्याज खराब होने का खतरा बना हुआ है।

कारोबार भी हो रहे प्रभावित

इस बार इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों में पल-पल बदलते मौसम की वजह से निराशा है. क्योंकि इस बार लगातार गर्मी नहीं पड़ रही हैं. सुबह से शाम तक में कई बार मौसम बदल रहा है. ऐसे में एयर कंडीशनर की उतनी बिक्री नहीं हो पा रही है, जबकि कूलर का कारोबार भी गति नहीं पकड़ पाया है.

Tags: Latest hindi news, Mp news, MP weather, Shivpuri News, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें