
नई दिल्ली. भारत में सड़क दुर्घटनाओं के मामले अक्सर सामने आते हैं. कई बार इन घटनाओं में लोगों को चमत्कारिक ढंग से बचते हुए भी देखा गया है. ऐसा ही एक और मामला हाल ही में सामने आया है. इस घटना में हुंडई वरना दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन, ड्राइव करने वाला शख्स चमत्कारिक तरीके से बच निकला. साथ ही एक अन्य सदस्य भी इस घटना में बाल बाल बच गया. दोनों ही व्यक्तियों
इस घटना से कार के एक खास फीचर की इंपॉर्टेंस पता चली. दोनों व्यक्तियों को बचाने में वरना के सनरूफ फीचर का बड़ा रोल रहा. एक्सीडेंट के बाद दोनों शख्स सनरूफ के सहारे बाहर निकलने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें : टाटा पंच का नाम भी नहीं रहेगा याद, आ रही 6 एयरबैग के साथ बेहद सस्ती एसयूवी, 11 हजार में हो रही बुकिंग
कैसे हुआ हादसा ?
हादसा पश्चिम बंगाल में उस समय हुआ जब कार हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी. जानकारी के अनुसार Hyundai Verna को दो ट्रकों ने कुचल दिया. Verna बांयी ओर से एक और ट्रक को ओवरटेक कर रही थी. ओवरटेक करने पर पता चला कि एक और ट्रक सड़क के किनारे खड़ा है. Verna ओवरटेक पूरा नहीं कर पाई और ट्रक का ड्राइवर कार को देख नहीं पाया.
ओवरटेक करते वक्त सावधान
ट्रक और बस चालकों को अपनी सीटों से लिमिटेड का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके लिए सीधे अपने सामने, बगल में या पीछे वाहनों को देखना मुश्किल हो जाता है. भारी वाहनों को चलाने के लिए खास स्किल्स की जरूरत होती है, जो कि शायद इस ट्रक ड्राइवर के पास नहीं थी. इसलिए हमेशा राइट साइड से ओवरटेक करने की सलाह दी जाती है. बसों और ट्रकों जैसे बड़े वाहनों को ओवरटेक करते समय, हेडलाइट्स और हॉर्न का उपयोग करके अपने इरादों को को साफ जाहिर करना महत्वपूर्ण है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:01 IST








