बस 1.72 लाख देकर दिखाओ Thar चलाने वालों को अंगूठा, बन जाओ Jimny के टॉप वेरिएंट के मालिक, जान लो क्या है राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जिम्नी पर 90 प्रतिशत तक बैंक फाइनेंस कर रहे हैं.
ये फाइनेंस ऑन रोड प्राइस पर उपलब्‍ध है.
लोन की अवधी 7 साल तक की जा सकती है.

नई दिल्ली. एक दिन पहले मारुति ने अपनी एसयूवी जिम्नी को लॉन्च कर दिया. इसी के साथ जिम्नी की रेट लिस्ट को भी जारी कर दिया गया. जनवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पहली बार जिम्नी को शोकेस किया गया था और इसकी बुकिंग शुरू हुई थी. तब से अब तक कार की 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स बुक हो चुकी हैं. अब कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है. ऐसे में कार का सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से हाने जा रहा है. यदि आप भी जिम्नी खरीदने के विचार में हैं लेकिन बजट कुछ कम है तो आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो आपको आसानी से इस एसयूवी का मालिक बना देगी.

दरअसल जिम्नी के लॉन्च होने के साथ ही अब इस पर बैंक और एनबीएफसी फाइनेंस कर रहे हैं. जिम्नी की कीमत की बात की जाए तो ये 12.74 लाख रुपये से 14.78 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है. वहीं इसकी ऑन रोड कीमत दिल्ली में करीब 14.74 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये तक जाती है. ऐसे में यदि आप इसको फाइनेंस करवाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपकी ईएमआई कितनी आएगी और कितना आपको डाउनपेमेंट करना होगा.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

कितने साल का होगा फाइनेंस
जिम्नी पर आप आसानी से किसी भी बैंक से 5 से लेकर 7 साल तक का फाइनेंस करवा सकते हैं. इसकी ब्याज दर 10 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत सालाना हो सकती है. ये पूरी तरह से बैंक के नियमों पर निर्भर करेगा कि ब्याज दर कितनी हो और कितने साल के लिए किस अमाउंट को फाइनेंस किया जाए.

कितना हो सकता है फाइनेंस
जिम्नी पर आपको प्रोफाइल के हिसाब से 90 प्रतिशत तक ऑन रोड कीमत पर फाइनेंस को सकता है. यदि ऐसे में आप जिम्नी का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो उसकी ऑन रोड कीमत करीब 17.20 लाख रुपये आएगी. कार पर 10 प्रतिशत के हिसाब से आपको 1.74 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा. ये फाइनेंस 5 साल यानि 60 महीनों के लिए होगा. 15.48 लाख रुपये के लोन पर आपको हर महीने ईएमआई के तौर पर 32898 रुपये का भुगतान करना होगा. मय ब्याज के आप 5 सालों में जिम्नी के लिए 15.48 लाख रुपये पर कुल 19.74 लाख रुपये का भुगतान करेंगे.

मारुति की पहली 4×4
जिम्नी मारुति की पहली 4×4 एसयूवी है. कार में कंपनी ने के सीरीज का 1.5 लीटर इंजन दिया है. ये इंजन 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 6 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया गया है.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें