एक फैन, एक ऑटोग्राफ.. और पलभर में बर्बाद हो गया खूबसूरत एक्ट्रेस का करियर, अब जी रहीं गुमनाम जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. फिल्म उद्योग में कोई भी एक्टर किसी खास कारण से प्रसिद्ध रहता है. कोई कॉमेडी, तो कोई विलेन के तौर पर पहचान बनाता है तो कोई अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती है. लेकिन एक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में ऐसी रहीं, जिन्हें उनके लंबे बालों के कारण जाना जाता रहा. उनके लंबे बाल देखकर लोगों के होश उड़ जाया करती थीं. हालांकि, आज उनके बाल उतने तो लंबे नहीं है, लेकिन टीवी एड, टीवी शो, बॉलीवुड फिल्मों और साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकीं, ये कलाकार अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं. नाम आपने पहचाना? अब तक नहीं तो हम आपको बताते हैं.

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसकी हर अदा लोगों को भाती थी. उड़िया, मराठी और हिंदी फिल्मों में खूब काम किया, साथ ही सीरिल्स का भी हिस्सा रहीं ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अर्चना जोगलेकर हैं. जिन्होंने अब न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि भारत से भी दूरी बना ली है.

मां से सीखा है कथक
मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं अर्चना जोगलेकर एक कथक डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्हें उनकी मम्मी आशा जोगलेकर ने कथक में ट्रेनिंग किया था. उनकी मम्मी ने मुंबई में 1963 में डांस स्कूल अर्चना नृत्यायल की शुरुआत की थी. वह पढ़ाई में भी काफी होशियार रहीं. कॉलेज के दिनों में वह नाटकों में हिस्सा लिया करती थीं, लेकिन कभी एक्टिंग के करियर को गंभीरता से नहीं लिया.

जब 500 प्रतिभागियों में एक थीं अर्चना
एक बार मुंबई के एक अखबार में शिवाजी ऑडिटेरियम का एक विज्ञापन छपा था, जिसमें नए टैलेंट की तलाश की बात छपी थी. उनका मन इनमें भाग लेना का हुआ तो उन्होंने परिवार से बात की. परिवार से परमिशन मिली, तो उन्होंने फॉर्म भर दिया. करीब 500 प्रतिभागियों में वह भी एक थीं. फाइनल तक पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक लड़की उसी मोनोलॉग की प्रेक्टिस कर रही है, जो वो करने वाली हैं. उन्होंने उस लड़की से इसे चेंज करने को बोला, लेकिन उसने इंकार कर दिया. फिर अर्चना ने पूरी रात जागकर नया मोनोलॉग बनाया और प्रैक्टिस भी की. अगले दिन उन्होंने इतना शानदार परफॉर्म किया कि सभी को हराकर उन्होंने पहला पुरस्कार जीत लिया.

ऐसा हुई थी इंडस्ट्री में एंट्री
इसी के साथ उनकी किस्मत ने पलटा मारी और वो हुआ, जिसका उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था. शो को जज कर रहे पैनल ने उन्हें एक शो में जगह दी, जिसे उन्होंने बिना सोचे समझे साइन कर लिया. इस नाटक को दो सालों में वो धूम मचाई कि अर्चना घर-घर में फेमस हो गईं. पेपर और मैगजीन में उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के चर्चें शुरू हुए तो डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की नजर उन पर पड़ी और वो फिल्मों का हिस्सा बन गईं.

‘बिल्लू बादशाह’-‘संसार’ जैसी फिल्मों में किया काम
अर्चना जोगलेकर ने एक ओडिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की, जिसका नाम था ‘सुना चढ़े’. अब फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया था. मराठी फिल्म हो या हिंदी सभी में अर्चना दिखने लगी थीं. ‘मर्दानगी’, ‘बिल्लू बादशाह’, ‘संसार’, ‘बात है प्यार की’, ‘आतंकी आतंक’ और ‘आग से खेलेंगे’ जैसी फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं. उन्होंने चुनौती, कर्मभूमि, किस्सा शांति का और फूलवंती जैसे सीरियल्स में भी काम किया.

फैन ने बर्बाद किया करियर
अर्चना को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर भी आई थी. अर्चना जोगलेकर जब 1997 में ओड़िशा में एक उड़िया फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, एक शख्स ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिससे जैसे-तैसे पीछा छुड़ाकर एक्ट्रेस वहां से भाग निकलीं. इसके बाद अर्चना ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 2010 में इस शख्स को 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई थी.

न्यू जर्सी में दे रही हैं क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग
लेकिन, एका-एक ही वह रूपहले पर्दे से जैसे कहीं गायब हो गईं. जब अर्चना अपने करियर के पीक पर थीं, उन्होंने शादी कर ली और अमेरिका शिफ्ट हो गईं. 1999 में अर्चना ने न्यू जर्सी में एक डांस स्कूल भी खोला, जहां वह बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग देने लगीं. जब अर्चना से इतने जल्दी शादी करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा था कि, मुझे सही इंसान मिल गया, जिसके साथ मैं अपना परिवार शुरू करना चाहती थी. उन्होंने बिना किसी शर्त के मेरे डांस का समर्थन किया और डांस मेरे लिए ऑक्सीजन जैसा है. अब अर्चना बॉलीवुड से काफी दूर हैं, लेकिन आज भी वह सिनेमा को याद करती हैं. इसके अलावा उन्होंने डांस का दामन अब तक नहीं छोड़ा है.

पति से हो चुका है तलाक
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पति से उनका तलाक हो गया है और अब वह अपने बेटे के साथ बिजी रहती हैं. उन्होंने कहा कि जीवन हमें कई सबक सिखाता है और हम अपनी यात्रा में अद्भुत चीजों का अनुभव करते हैं. उन्होंने कहा कि एक बात अच्छी थी कि फिल्मों से दूर होने के कारण मुझे लिखने का मौका मिला और मैंने कुछ स्क्रिप्ट्स को एक साथ रखा है. अभी मेरे पास एक रोमांटिक स्क्रिप्ट, एक हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा, वास्तविक जीवन की घटनाओं पर एक कहानी और निश्चित रूप से एक डांस फिल्म भी है.

Tags: Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें