
हाइलाइट्स
एक महिला ने एक मौलाना पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया
पुलिस ने महिला की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मौलाना को अरेस्ट किया
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने एक मौलाना पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया और गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है. साथ ही मौलाना के तीन सगे भाइयों और दो बहनोई के खिलाफ़ भी रेप के आरोप में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी मौलाना निज़ामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मुरादाबाद देहात के बिलारी थाना इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने बच्चे के इलाज के लिए एक मौलाना से संपर्क किया. महिला का आरोप है कि मौलाना ने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा लिया. महिला का आरोप है कि मौलाना निजामुद्दीन ने उसे खुद को अविवाहित बताया था. तब उसने मौलाना से दोस्ती बढ़ा ली. महिला का आरोप है कि मौलाना ने उसके साथ बहला फुसलाकर जबरन संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया. धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम शबीना रख लिया.
महिला का कहना है कि 2016 से वह निजामुद्दीन के साथ रह रही थी. अब निजामुद्दीन के तीन भाई और दो बहनोइयों ने उसे अकेला देख कर उसके साथ जबरन रेप किया और उसे धमकी दी की अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी तो वह उसे जान से मार देंगे. पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति निजामुद्दीन से की तो उसने भी उससे कहा कि वह खामोश हो जाए. अगर उसने किसी से यह बात कही तो वह उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल देगा. महिला की शिकायत पर मुरादाबाद के डिलारी थाना पुलिस ने निजामुद्दीन और उसके तीन भाई व दो बहनोइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
.
Tags: Moradabad News, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 12:56 IST








