
अरविंद शर्मा/भिंड. भिंड में खाने-पीने के काफी विकल्प हैं. हर गली चौराहे पर आपको अलग-अलग खाने की वैरायटी मिलेगी. लेकिन भिंड जिले के गोल मार्केट में स्वाद का ऐसा खजाना है जो पिछले 30 सालों से भिण्ड के लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. जहां आलू मटर के साथ तैयार की गई चाट का स्वाद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं. इसे खास तरीके से इमली की चटनी, पानी, पाउडर की चटनी, दही, मिर्ची, नमक, जीरा पाउडर, घुगनी मटर और प्याज को मिलाकर परोसा जाता है. इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपए प्रति प्लेट है.
दुकान के मालिक दिनेश जैन ने बताया कि जब शुरुआती दिनों में दुकान खुला तो चाट की कीमत मात्र 5 रुपए प्लेट हुआ करती थी. लोगों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि दुकान खुलते ही भीड़ बढ़ने लगती है. आज हमारे यहां हर रोज 50 kg आलू चाट बनाने में लग जाते हैं. यहां सबसे अधिक महिलाएं आती हैं.
जिले के जैन साहब की दुकान पर चाट का स्वाद लेने यहां छोटे बड़े सभी लोग आते हैं. भिण्ड में गोल मार्केट पर जैन चाट के नाम से संचालित दुकान पर लोगों की काफी भीड़ होती है. हालांकि इसे शुद्ध सरसों के तेल से तैयार किया जाता है. इसके अलावा साबुत मसालों को घर पर पीसकर मसाला तैयार किया जाता है. यही वजह जैन साहब की स्वादिष्ट चाट में स्वाद का तड़का लगता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 12:44 IST








