
Summer Fan under 200 rupees: गर्मी के मौसम में लगता है कि हर समय हवा के सामने ही बैठे रहा जाए. थोड़ी देर भी अगर पंखा या कूलर बंद हो जाता है तो टप-टप पसीना टपकने लगता है. इतनी चिलचिलाती धूप में हर कोई ठंडा रहने का जुगाड़ ढूंढता है. घर में तो फिर भी काम चल जाता है, लेकिन बाहर निकलने पर काफी गर्मी लगती है. लेकिन अगर आप से ये कहा जाए कि 200 रुपये से कम दाम में आप पसीना सुखाने वाला पंखा घर ला सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?
दरअसल फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर छोटे-छोटे पोर्टेबल फैन मिल रहे हैं, जिनकी कीमत काफी कम रखी गई है. इन फैन को साथ ले जाकर कहीं भी जाया जा सकता है. आइए जानते हैं कौन-कौन से पोर्टेबल फैन मिल रहे हैं…
ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!
USB फैन पोर्टेबल होते हैं, और ये काफी फ्लेक्सिबल होते हैं. खास बात ये है कि इसे आसानी से जेब में फिट किया जा सकता है. अमेज़न पर EROXLYNN 2 पीस पोर्टेबल मिनी USB ड्रैगन फैन को काफी सस्ते दाम पर लिस्ट किया गया है. इस कूलिंग फैन में दो सॉफ्ट प्लास्टिक रोटेटिंग ब्लेड मौजूद होते हैं, जो ताजा हवा देने और आपको ठंडा करने के लिए पर्याप्त हवा प्रदान करते हैं.
इसके अलावा इस पंखे को किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, पावरबैंक या किसी अन्य यूएसबी पावर सोर्स से कनेक्ट किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो अमेज़न पर ये USB फैन 199 रुपये से कम दाम में उपलब्ध हैं.
Bediwell Mini Portable Type-C USB Fan फ्लिपकार्ट पर 199 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. ये दो ब्लेड के साथ आने वाला टाइप-C USB फैन है. इसे टाइप C OTG मोबाइल फोन में लगाया जा सकता है, और गर्मी में आपको ये ठंडा रखने में मदद करेगा.
मिल रही है कॉम्बो डील भी…
इसके अलावा अमेज़न पर Gadget Deals ट्रिपल कॉम्बो का फायदा भी पाया जा सकता है. इसमें आपको सिर्फ 169 रुपये में USB लाइट, USB फैन और मिनी USB बल्ब मिल जाएगा. इसे इमरजेंसी कॉम्बो कहा जा रहा है, जिसका इस्तेमाल लैपटॉप, फोन, डेस्कटॉप के साथ किया जा सकता है. ये LED लाइट और USB फैन मल्टीकलर के साथ आते हैं.
.
Tags: Summer, Tech news, Tech Tricks
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 10:56 IST








