Haunted Railway Station: देश का सबसे भुतहा रेलवे स्टेशन, 5:30 बजे शाम के बाद यहां कोई नहीं आता नजर, थर-थर कांपते हैं लोग!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे स्‍टेशन एक ऐसी जगह है जहां लोगों का आनाजाना लगा रहता है. यहां अक्‍सर आपको कोई न कोई नजर आ जाएगा. लेकिन दुनिया में एक ऐसा स्‍टेशन भी है, जहां लोग नजर ही नहीं आते. यहां तक क‍ि अगर ट्रेन रात में यहां से निकलती है तो भी यात्री खिड़कियां बंद रखते हैं. कहा जाता है कि इस स्टेशन को देखना खतरे से खाली नहीं. इसे देश का सबसे भुतहा रेलवे स्‍टेशन माना जाता है. शाम 5:30 बजे के बाद यहां कोई भी नजर नहीं आता. यहां जाने पर लोग थर-थर कांपते हैं.

बेगुनकोदर नाम का यह स्‍टेशन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में है. तकरीबन 42 साल तक यह बंद रहा और वो भी एक लड़की की वजह से. लेकिन जब आप इस स्टेशन के बंद होने के कारणों को समझेंगे तो आप भी भ्रमित हो जाएंगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्टेशन पर एक लड़की का भूत रहता है. इसल‍िए लोग यहां आने से डरते हैं. शाम होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है. लोग बताते हैं कि बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन 1960 में खोला गया था, लेकिन सात साल बाद ही इसे बंद करना पड़ा. 2007 में ग्रामीणों ने तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर स्टेशन फ‍िर से शुरू करने का आग्रह किया. उसके बाद यहां ट्रेनें रुकने लगीं लेकिन अभी भी यह भूतों का अड्डा माना जाता है.

आसपास की इमारतें भी पूरी तरह वीरान
इस स्टेशन के आसपास की इमारतें भी पूरी तरह वीरान हैं. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नहीं है और इसके एक कोने में सिर्फ 12 बाई 10 फीट का टिकट काउंटर बना हुआ है. बेगुनकोदर कोलकाता से 260 किलोमीटर दूर है. कहा जाता है कि संथाल जनजाति की रानी लाखन कुमारी ने इस स्टेशन को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लाखन कुमारी ने स्टेशन के लिए रेलवे को भारी सब्सिडी दी थी. उनका मकसद अपने समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना था. स्टेशन खुलने के बाद कुछ सालों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन कहा जाता है कि फिर यहां अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं.

एक महिला का भूत देखने का दावा
वर्ष 1967 में बेगुनकोदर के एक रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर एक महिला का भूत देखने का दावा किया. ऐसी अफवाह थी कि उसी स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में लड़की की मौत हो गई थी. अगले दिन उस रेलवे कर्मचारी ने लोगों को इस बारे में बताया. लोगों का कहना है कि उन्होंने इस रेलवे स्टेशन की पटरियों पर एक लड़की देखी है, जो हमेशा सफेद कपड़े पहनती है. स्टेशन के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं. इसे हॉन्टेड स्टेशन के नाम से जाना जाने लगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब स्टेशन खुला तो स्टेशन मास्टर ने ट्रैक पर एक अनजान महिला को देखा. इस जगह से जुड़ी भूतों की कहानियां आज भी लोग मानते हैं. स्थानीय और आसपास के गांवों के लोग शाम साढ़े पांच बजे के बाद यहां नहीं रुकने की सलाह देते हैं. स्टेशन धान के खेतों से घिरा हुआ है. लेकिन दूर दूर तक आपको कोई नजर नहीं आएगा. इसल‍िए यह देखने पर डरावना अनुभव देता है.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें