NIRF Ranking 2023: जेएनयू दूसरे स्थान पर बरकरार, 450 करोड़ रुपये से होगा ये काम, कुलपति ने कही बड़ी बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. NIRF Ranking 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय की श्रेणी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)-2023 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने समग्र श्रेणी में अपना दसवां स्थान बरकरार रखा. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को रैंकिंग की घोषणा की थी.

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री डी. पंडित ने कहा कि विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ संकाय सदस्य व छात्र दोनों हैं. देशभर के छात्र विश्वविद्यालय आते हैं. यह समानुभूति के साथ उत्कृष्टता का केंद्र है. पंडित ने कहा कि ‘मिशन मोड’ में संकाय पदों को भरने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी इमारतें पुरानी हैं. पिछले महीने हमें 450 करोड़ रुपये का एचईएफए (उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी) ऋण मिला और हम अपने बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे.

शीर्ष 10 संस्थानों में आईआईटी शामिल
सात आईआईटी- मद्रास, बंबई, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की और गुवाहाटी, समग्र रैंकिंग में शीर्ष 10 संस्थानों में शामिल हैं. एनआईआरएफ के आठवें संस्करण के अनुसार, डॉक्टरेट योग्यता वाले संकाय ज्यादातर शीर्ष 100 संस्थानों में केंद्रित हैं. डॉक्टरेट प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन उच्च शिक्षा में शिक्षण करियर के लिए संकाय को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

Tags: Education news, IIT, Jnu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें