WTC Final: ‘मौजूदा समय का एडम गिलक्रिस्‍ट’, रिकी पोंटिंग ने ट्रेविस हेड की ‘गिली’ से की तुलना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

WTC Final : ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (Travis Head) ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final)  के पहले ही दिन टीम इंडिया (India vs Australia) पर जोरदार हमला बोला. ओवल मैदान पर बाएं हाथ के बैटर हेड ने पहले दिन नाबाद शतक (146 रन) जड़ा और चौथे विकेट के लिए स्‍टीव स्मिथ (नाबाद 95) के साथ 251 रन की अविजित पार्टनरशिप करके ऑस्‍ट्रेलिया को ‘ड्राइविंग सीट’ पर ला दिया. अपनी पारी के दौरान हेड ने जिस तरह से आक्रामक बैटिंग की, उसने भारतीय बॉलर्स के कंधे नीचे कर दिए.

इस पारी की क्रिकेट समीक्षकों ने जमकर प्रशंसा की है. ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने तो हेड की तुलना टीम के पूर्व विकेटकीपर बैटर एडम गिलक्रिस्‍ट (Adam Gilchrist) से की है.

पोंटिंग ने हेड को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का मौजूदा समय का ‘एडम गिलक्रिस्‍ट’ बताया. इसकी वाजिब वजह भी है. गिलक्रिस्‍ट की छवि तेज गति से रन जुटाने वाले बैटर की थी, उन्‍होंने 96 टेस्‍ट के अपने करियर में 81.95 के स्‍ट्राइक रेट ने रन बनाए.

हेड भी इस मामले में एक तरह से ‘गिली’ का अनुसरण कर रहे हैं. वर्ष 2021 की शुरुआत से उन्‍होंने 81 के आसपास के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं. वैसे हेड का टेस्‍ट का ओवरऑल स्‍ट्राइक रेट इस समय 61.82 का है.

शुरू में ही चौके जड़कर बॉलर्स पर बनाते हैं दबाव
पोंटिंग ने आईसीसी से बातचीत में कहा, “संभवत: वह गिलक्रिस्ट के समान हैं. वह इस समय तो गिली से भी ज्‍यादा तेजी से रन बना रहा है. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के क्‍वालिफिकेशन पीरियड में उसका स्‍ट्राइक रेट 81 का है, जो 500 से अधिक रन बनाने वालों में सर्वोच्‍च है. हर गेम के साथ उनका आत्‍मविश्‍वास ऊंचाई छू रहा है और उसका स्‍ट्राइक रेट बढ़ रहा है.वह अपनी पारी की शुरुआत में चौके मारता है जिससे बॉलर्स पर दबाव बढ़ता है. आप अपने मिडिल ऑर्डर के बैटर्स से यही चाहते हैं. पिछले दो साल उसके लिए लाजवाब रहे हैं.”

4 साल पहले जहां मिला था सबसे बड़ा जख्म, वहीं शतक ठोक रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट की दिलाई याद

अश्विन को प्‍लेइंग XI से बाहर रखने को गलत माना
ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान का मानना है कि शुरुआत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने हेड के खिलाफ अपनी गेंदों की लेंथ चूज करने में गलती की. उन्‍हें धैर्य रखते हुए इस ऑस्‍ट्रेलिया बैटर को आसानी से रन बनाने से रोकने का प्रयास करना था. हेड के क्रीज पर आने के बाद इस रणनीति पर अमल करने की जरूरत होती है.

Tags: Adam gilchrist, India vs Australia, Ricky ponting, Travis Head, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें