
कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. ये मजदूर कुन्हाड़ी थाना इलाके में सीवरेज लाइन का काम कर रहे थे. यहां काम करते-करते तीनों 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए. तीनों मृतक मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस के मुताबिक, इन मृतकों के साथ एक और मजदूर भी काम कर रहा था. उसे बचा लिया गया है. जिले से एमबीएस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जिस कंपनी के लिए ये मजदूर काम कर रहे थे उसका कहना है कि मृतकों को मुआवजा दिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा 6 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे हुए. पुलिस ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी कि तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे. इस बीच उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और जांच शूरू की. जांच में पता चला कि तीनों मृतकों के नाम कमल (25), करे सिंह (30) और गलिया (33) थे. तीनों की शादी हो चुकी है. तीनों मध्य प्रदेश के झाबुआ के रहने वाले थे.








