
नई दिल्ली. एटीएम मशीन से डेबिट/एटीएम कार्ड के जरिए पैसा निकालने की सुविधा के बारे में तो हम सभी जानते हैं. लेकिन अब बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आप बिना कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते हैं. अब पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने सोमवार से इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल सर्विस यानी आईसीसीडब्ल्यू (ICCW) सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें कोई ग्राहक बैंक के एटीएम से यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल कर कैश विड्रॉल कर सकता है.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिए एटीएम से कैश विड्रॉल की सुविधा देने वाला पब्लिक सेक्टर का पहला बैंक है. बैंक ने कहा कि उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई एवं अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकेंगे.
जरूरी नहीं डेबिट कार्ड, तय है लिमिट
बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कैश विड्रॉल के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी. बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में 2 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है.
UPI के जरिए एटीम मशीन से कैसे निकाले पैसे
.
Tags: Bank of baroda
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 20:10 IST








