अमिताभ बच्चन से चिढ़ने लगे थे राजेश खन्ना, ‘दीवार’ ने बिगाड़ा था खेल, गुस्से में काका ने कह दिए थे अपशब्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं, लेकिन आज भी उनका जोश, जुनून और रुतबा वैसा ही है जैसा आज से 5 दशक पहले हुआ करता था. अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी समय के बिलकुल पाबंद हैं. वह शायद ही आजतक कभी भी किसी सेट पर देर से पहुंचे होंगे. वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री में राजेश खन्ना जैसे भी कुछ स्टार्स थे जो अक्सर सेट पर घंटों देर से पहुंचा करते थे. राजेश खन्ना सेट पर देर से पहुंचने को शान समझते थे और शायद यही वजह थी कि एक समय के बाद उनका करियर और स्टारडम डगमगाने लगा था. 

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) खुद तो लेट- लतीफी के लिए मशहूर थे ही साथ ही वह टाइम पर सेट पर पहुंचने वाले को- स्टार्स से चिढ़ा भी करते थे. राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने ‘आनंद’ और ‘नमक हराम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ही राजेश खन्ना को अंदाजा होने लगा था कि अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में उनके स्टारडम को टक्कर दे सकते हैं जिस वजह से वह बिग बी से चिढ़ने लगे थे.

‘दीवार’ में करना चाहते थे काम-
ये चिढ़ और जलन तब और बढ़ गई जब राजेश खन्ना यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ में काम करना चाहते थे. एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में काका ने बताया था कि फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर के साथ उनके रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं थे. साथ ही उन दोनों ने तय कर लिया था कि वह केवल अमिताभ बच्चन के साथ ही फिल्म बनाएंगे.

सुपरहिट रही थी ‘दीवार’-
काका के मुताबिक सलीम- जावेद अपने फैसले के इतने पक्के थे कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा को भी स्क्रिप्ट देने से मना कर दिया था. हालांकि, राजेश खन्ना ने ये भी माना था कि कहीं न कहीं यश जी को भी लगता था कि बच्चन साहब फिल्म में ज्यादा फिट बैठ रहे थे.  फिर क्या था बिग बी को फिल्म में कास्ट कर लिया गया और जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ‘दीवार’ ने बड़े पर्दे पर गदर मचा दिया था.

बोले अपशब्द-
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना बिग बी की सफलता से इतना चिढ़ने लगे थे की कई बार तो उन्होंने इशारों-इशारों में उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल भी कर डाला था. वीरेंद्र कपूर की किताब ‘एक्सेलेंस: द अमिताभ बच्चन वे’ में इस बात का जिक्र है कि काका ने एक बार बॉलीवुड के ‘शहंशाह’  बच्चन साहब की तुलना क्लर्क से कर दी थी. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार काका ने अमिताभ बच्चन के लिए ‘मनहूस’ जैसे अपशब्द का प्रयोग कर डाला था.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Rajesh khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें