
संजय यादव/बाराबंकी. भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ज्योति की शूटिंग के सिलसिले में बाराबंकी आई हुई हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अक्षरा सिंह मीडिया से रूबरू हुईं. इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रही महिला पहलवानों के समर्थन में अपनी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश उन महिला पहलवानों के साथ है, तो मैं भी उनके साथ खड़ी हूं. मैं भी अपने देश की महिला पहलवानों के साथ हूं.
उन्होंने भोजपुरी हिरोइनों के बढ़ रहे आत्महत्या के मामले को लेकर भी बयान दिया. अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी हिरोइनों के सुसाइड करने के पीछे कुछ तो बड़ी वजह जरूर रही होगी. दुनिया से डर के इस तरह का कदम उठाना कतई ठीक नहीं है. आपको खुद के लिये स्टैंड लेना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में आ रही लड़कियों को सोचना और समझना चाहिये कि वह किस काबिल हैं. इंडस्ट्री में आने से पहले सभी को अपनी काबिलियत जरूर समझ लेनी चाहिये. अगर आप भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके अंदर कुछ न कुछ टैलेंट जरूर होना चाहिये. इसके अलावा सभी को खुद के लिये स्टैंड लेना पड़ेगा. दुनिया से डर के इस तरह का कदम उठाना कतई ठीक नहीं है.
नारी प्रधान फिल्म है ज्योति
वहीं अपनी शादी के सवाल पर अक्षरा सिंह बोलीं कि यह काफी बोरिंग चीज है. लेकिन लोग एंजॉय करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं शादी करके अपने लाखों फैंस को कैसे छोड़ दूं. अगर मेरे फैंस कहें तो मैं शादी कर लूं. आपको बता दें कि निर्देशक लालबाबू पंडित की भोजपुरी फिल्म ज्योति की शूटिंग बाराबंकी शुरू हुई है. निर्देशक के मुताबिक फिल्म ज्योति एक नारी प्रधान फिल्म है. जिसमें अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग बाराबंकी और लखनऊ के आसपास लगभग एक महीने तक चलेगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 20:12 IST








