टीम इंडिया के चैंपियन पर फैसला! रोहित शर्मा ने इंतजार करने कहा, सभी 15 खिलाड़ियों को तैयार रहने का निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लेकर फैंस में गजब का रोमांच है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़ी हर एक जानकारी लोग जानने को उत्सुक हैं. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की. टीम कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा साथ ही आर अश्विन मैच खेलेंगे या नहीं इसको भी अपने तरीके से टाल गए.

रोहित से पूछा गया कि क्या अश्विन को बाहर करना मुश्किल फैसला होगा, उन्होंने कहा,‘‘ मैंने यह तो नहीं कहा कि अश्विन नहीं खेलेंगे. हमें कल तक इंतजार करना होगा क्योंकि एक चीज मैंने देखी है कि पिच वास्तव में दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है.’’ भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘ पिच आज जैसी है हो सकता है कि कल वह उससे भिन्न हो. इसलिए सभी 15 खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि सभी को खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए.’’

पिच में अभी घास दिख रही है और अगर सुबह बादल छाए रहते हैं तो अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना फायदेमंद हो सकता है। रोहित ने कहा,‘‘ मैंने कल पिच देखी थी, आज मुझे इसका मौका नहीं मिला लेकिन निश्चित तौर पर लग रहा है कि उससे तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद मिलेगी। बादल छाए रहने पर तेज गेंदबाज थोड़ा प्रभावी साबित हो सकते हैं।’’

ओवल में पहला टेस्ट मैच 1880 में खेला गया था लेकिन यह पहला अवसर है जबकि वह जून के महीने में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। रोहित हालांकि इस आंकड़े को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हम सुन रहे हैं यहां जून में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली जाती है। काउंटी के मैच यहां खेले गए हैं। हमने देखा था कि दो सप्ताह पहले यहां मैच खेला गया था। ऐसा नहीं है कि इस मैदान पर यह इस सत्र का पहला मैच होगा। हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि परिस्थितियां कैसी हैं और अगले पांच दिन में क्या होने वाला है।’’

Tags: R ashwin, Rohit sharma, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें