आज का पंचांग 7 जून 2023: आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी, गणपति पूरी करेंगे मनोकामनाएं, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज संकष्टी चतुर्थी व्रत और बुधवार का दिन गणेश पूजा का है.
बुधवार के दिन बुध ग्रह के दोषों को दूर करने के उपाय कर सकते हैं.

आज का पंचांग 7 जून 2023: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज ब्रह्म योग, उत्तराषाढा नक्षत्र, दिशाशूल उत्तर और बुधवार दिन है. आज आषाढ़ की संकष्टी चतुर्थी है. इसे कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का जाता है. आज का दिन बेहद शुभ संयोग वाला है. आज संकष्टी चतुर्थी व्रत और बुधवार का दिन गणेश पूजा का है. आज एक व्रत से दो व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. संकष्टी चतुर्थी व्रत के पुण्य प्रभाव से हर संकट का समाधान होता है. गणपति बप्पा के अशीर्वाद से दुख, रोग, दोष सब दूर हो जाते हैं. हालांकि संकष्टी चतुर्थी के व्रत में चंद्रमा की पूजा महत्वपूर्ण है. रात के समय में चंद्रमा पूजा के बाद जल अर्पित करते हैं. तब जाकर व्रत पूरा होता है.

आज बुधवार व्रत या संकष्टी चतुर्थी व्रत में गणेश पूजा एक समान है. बस चतुर्थी में रात को चंद्रमा पूजा का कार्य अधिक है. गणपति बप्पा को वस्त्र, जल, अक्षत्, दूर्वा, पान, सुपारी, नारियल, मोदक, लड्डू आदि अर्पित करके पूजा करनी चाहिए. इस दिन गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र, संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करना चाहिए. यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो वहां पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगा दें. गणपति कृपा से शुभता बढ़ेगी, दोष खत्म हो जाएगा.

बुधवार के दिन बुध ग्रह के दोषों को दूर करने के उपाय कर सकते हैं. इसमें आप गाय को हरा चाला खिला सकते हैं. किसी गरीब ब्राह्मण को हरे वस्त्र, हरे फल, हरी सब्जियों का दान दे सकते हैं. गणेश जी को पूजा में मूंग की दाल के लड्डू चढ़ाएं, इससे भी बुध दोष दूर होगा. बुधवार को बुध के बीज मंत्र का जाप भी प्रभावशाली होता है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, नक्षत्र, शुभ योग, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

7 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी
आज का नक्षत्र – उत्तराषाढा
आज का करण – बव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – ब्रह्म
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल – उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:23:00 PM
चन्द्रोदय – 22:49:59
चन्द्रास्त – 08:15:00
चन्द्र राशि– मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:54:20
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:52:05 से 12:47:42 तक
कुलिक– 11:52:05 से 12:47:42 तक
कंटक– 17:25:49 से 18:21:26 तक
राहु काल– 12:38 से 14:19 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:18:21 से 07:13:58 तक
यमघण्ट– 08:09:35 से 09:05:13 तक
यमगण्ड– 07:07:01 से 08:51:18 तक
गुलिक काल– 14:19 से 16:00 तक

Tags: Dharma Aastha, Lord ganapati

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें