Odisha Train Accident: सिग्नल फेल होने से नहीं हुआ था हादसा, सीनियर रेलवे इंजीनियर का दावा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारणों पर विभाग के अंदर ही सहमति नहीं बन पा रही है. बालासोर में हुए हादसे पर ‘संयुक्त जांच रिपोर्ट’ पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल एक वरिष्ठ रेलवे इंजीनियर ने असहमति नोट दिया है. जांच रिपोर्ट में दुर्घटना के लिए सिग्नल की विफलता को जिम्मेदार ठहराया गया था, अधिकारी ने एक ‘डेटालॉगर’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के लिए मुख्य लाइन लेने के लिए सिग्नल हरा था न कि लूप लाइन पर जाने के लिए.

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच असहमति काफी सामान्य बात है क्योंकि सभी का एक अलग नजरिया हो सकता है. उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम के लिए रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा.

Tags: Indian Railways, Odisha, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें