48 साल पहले 30 लाख में बनी थी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई छप्परफाड़ कमाई, लेकिन प्रोड्यूसर हो गया कंगाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आज से 48 साल पहले बहुत कम बजट की एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बिना किस स्टारपावर के फिल्म ने वो कमाल कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था. हम बात कर रहे हैं ‘जय संतोषी मां’ की. महज कुछ लाख रुपये में बनी इस मूवी ने साल 1975 में करोड़ों की कमाई की थी, लेकिन इसे बनाने वाले कंगाल हो गए थे.

शुरुआत में नहीं हो रही थी कमाई
फिल्म जय संतोषी मां 30 मई, 1975 को रिलीज हुई थी. बताया जाता है कि मुंबई के एक सिनेमाहॉल में पहले शो से फिल्म ने 56 रुपए, दूसरे शो से 64 और तीसरे से 100 रुपए कमाए थे. ट्रेड पंडितों ने इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया था, लेकिन फिर कुछ ऐसा करिश्मा हुआ कि लोग बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स का रुख करने लगे.

50 हफ्ते तक थिएटर में चली फिल्म
विजय शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म जय संतोषी मां में अनीता गुहा ने माता संतोषी का रोल निभाया था. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा में मायथोलॉजी फिल्मों का मार्केट नहीं था. वहां ऐसी फिल्में नहीं चलती थीं, लेकिन जय संतोषी मां उसी इलाके के सिनेमाघर में 50 हफ्तों तक चली थी. उस जमाने में ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड था.

30 लाख में बनी फिल्म ने कमाए 5 करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म 30 लाख रुपये में बनी थी और इसने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, मेकर्स को कोई पैसा नहीं मिला. बताया जाता है कि जय संतोषी मां फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर लेने के लिए तैयार नहीं थे. आखिर में केदारनाथ अग्रवाल और संदीप सेठी ने इस फिल्म को डिस्ट्रब्यूट करने का फैसला किया.

दिवालिया हो गया था प्रोड्यूसर
‘जय संतोषी मां’ बनकर तैयार हुई और करोड़ों रुपये कमा डाले, लेकिन इस बनाने वाले को एक रुपया भी देखने को नहीं मिला. प्रोड्यूसर सतराम रोहरा ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था. बताया जाता है कि केदारनाथ के भाइयों ने पैसों को लेकर धांधलीबाजी की और सारे पैसे हड़प लिए थे. ऐसे में ये पैसा सतराम और केदरानाथ तक नहीं मिला.

कमाई के मामले में ‘शोले’ को दी टक्कर
देशभर में ‘जय संतोषी मां’ को सुपरहिट कराने में सबसे बड़ा हाथ महिलाओं का माना जाता है. सबसे ज्यादा औरतों में ही इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा उठी थी. ये सिलसिला ऐसा चला कि देखते ही देखते फिल्म ब्लॉकस्टर बन गई. साल 1975 में इस फिल्म ने रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ‘शोले’ को टक्कर दी थी. ‘जय मां संतोषी’ उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म साबित हुई थी.

Tags: Bollywood news, Entertainemnt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें