
हाइलाइट्स
भिंडी की सब्जी बेहतरीन स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
राजस्थानी स्टाइल की कुरकुरी बेसन भिंडी की सब्जी डिनर का स्वाद दोगुना कर देती है.
Besan Bhindi Recipe: खाने में यदि आप कुछ ऐसा तलाश कर रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो भिंडी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. भिंडी की सब्जी अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से लोगों को पसंद है. हालांकि ज्यादातर घरों में भिंडी को कई तरह से बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने बेसन की भिंडी का स्वाद चखा है. बता दें कि, राजस्थानी स्टाइल की कुरकुरी बेसन भिंडी की सब्जी आपके डिनर का स्वाद दोगुना करने के लिए काफी है. यह सब्जी जितनी खाने में टेस्टी होती है, उतनी ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. यदि आप इस डिस को बनाना चाहते हैं तो यहां बताए आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसको बनाने का आसान तरीका.
बेसन भिंडी बनाने के लिए सामग्री
भिंडी – 1/2 किलो
बेसन – 3 टेबलस्पून
प्याज कद्दूकस – 2-3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
बेसन भिंडी बनाने की विधि
बेसन की कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में भिंडी को लेकर अच्छी तरह से धुल लेंगे. जब पानी निचुड़ जाए तब इनको लंबा-लंबा करके काट लेंगे. अब एक बाउल में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर और थोड़ा सा नमक डालकर सभी मसालों को मिक्स कर लेंगे. अब एक बड़े बर्तन में इन सभी मसालों को डालकर उसमें कटी हुई भिंडी डाल देंगे. इन सभी भिंडी को कोट करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख देंगे.
ये भी पढ़ें: बच्चों को बाजार का नहीं घर का बना खिलाएं कच्चे आम की जेली, मिनटों में बनकर होगी तैयार, जानें रेसिपी
अब एक कढ़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म होने के लिए रख देंगे. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, सौंफ और चुटकीभर हींग डालकर भूनेंगे. अब इसमे कद्दूकस प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट एड करके फ्राई करेंगे. इसके कुछ समय बाद इन मसालों में 2-3 टेबल स्पून बेसन डालकर भूनेंगे. ध्यान रखें बेसन को करीब 5-6 मिनट ही भून लेंगे. इसके लिए बेसन के खुशबू देने तक इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: पिज्जा टोस्ट सैंडविच बच्चों का संडे बना देगा स्पेशल, स्वाद सभी करेंगे पसंद, ईजी ब्रेकफास्ट रेसिपी करें फॉलो
इसके बाद प्याज-बेसन के इस मिश्रण में मसाला कोट की हुई भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे. इसके बाद कढ़ाही को ढक दें और भिंडी को 10-12 मिनट तक पकने दें. ध्यान रखें कि बीच-बीच में भिंडी को चलाते भी रहना है. ऐसा करने से भिंडी जलने बच जाती हैं. जब भिंडी पककर क्रिस्पी हो जाएं तो उसमें गरम मसाला व हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर देंगे और इसके बाद गैस बंद कर कढ़ाही को उतार लेंगे. अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 19:00 IST








