शाबास! सब्जी बेचने वाले की बेटी ने जीता गोल्ड, कहा…नीरज चोपड़ा की हूं फैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शशिकांत ओझा/पलामू. पलामू में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतिभा से भरे हुए इन बच्चों को जरूरत है तो उसे निखारने की. हाल ही में पाकुड़ में आयोजित 12वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है. इस प्रतियोगिता में पलामू के 13 खिलाड़ी भाग लेने गए थे. इनमें से 5 मेडल जीतकर लाए हैं.

12वीं सीनियर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू की विनीता कुमारी ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल, गोविंद गिरि ने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज, अविनाश मेहता डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज, रोहित पाल ने मिंज हाई जंप में ब्रॉन्ज व आर्यन कुमार ने ट्रिपल जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है. पलामू जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि पलामू में एथेलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधा भी नहीं हैं.

बताया कि यहां फील्ड की भी कमी है. संसाधनों के अभाव में भी खिलाड़ी स्टेट और नेशनल खेल से मेडल ला रहे हैं. इसी कड़ी में यहां के खिलाड़ी 2 से 4 जून तक 12वीं राज्यस्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच मेडल लेकर आए हैं. इस प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिले के खिलाड़ी शामिल हुए थे.

सब्जी बेचते हैं पिता, बेटी लाई गोल्ड
जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाली पोखराहा निवासी विनीता कुमारी ने बताया कि मेरे पापा हरिदयाल उरांव खेती-बाड़ी करते व सब्जी बेचते हैं. इसी से परिवार का भरण पोषण होता है. मेरा सपना देश के लिए गोल्ड लाने का है. इस बार जेएस कॉलेज से 12वीं पास की हूं. इससे पहले भी मैं दिसंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता से ब्रॉन्ज मेडल लाई थी. इस बार राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर बेहद खुश हूं.

नीरज चोपड़ा की तरह लाऊंगी मेडल
विनीता ने कहा कि मैं नीरज चोपड़ा के द्वारा गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रेरित हुई हूं. मैं भी नीरज चोपड़ा की तरह देश के लिए मेडल लाऊंगी. सरकार से मांग है कि हम खिलाड़ियों पर भी ध्यान दिया जाए. मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए. ताकि हम और बेहतर कर जिला का नाम रौशन कर सकें.

Tags: Athletics, Jharkhand news, Palamu news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें