सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं, फटाफट उतरने लगे यात्री, ट्रेन ओडिशा के ब्रह्मपुर में रोकी गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर: सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को मंगलवार को दोपहर में ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. क्योंकि यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को कोच के अंदर लगी वातानुकूलन इकाई (एयर कंडीशनिंग यूनिट) से धुआं निकलने की सूचना दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

हालांकि धुएं पर तत्काल काबू पा लिया गया, लेकिन यात्रियों ने आगे किसी खराबी की आशंका के कारण कोच में यात्रा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कोच को बदलने की मांग की.

एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कुछ यात्रियों ने बी-5 कोच में धुआं उठते देखा और शोर मचाया. उन्होंने कहा कि इसके बाद ज्यादातर यात्री कोच से नीचे उतर गए और ट्रेन में सवार होने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद क्या हजारों लोगों ने कैंसिल कराया टिकट? कांग्रेस के आरोप का रेलवे ने दिया जवाब

पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘ब्रह्मपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-5 में बिजली की मामूली समस्या होने की सूचना मिली थी. ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत समस्या पर ध्यान दिया और इसे ठीक कर दिया.’

Tags: Odisha news, Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें