Jharkhand News: जमेशदपुर में यहां सजता है देशी-विदेशी पक्षियों का बाजार, लवबर्ड लोगों की पसंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर. दुनिया में कई लोग होते हैं जो कई चीजों से मोहब्बत करते हैं. कई लोग तो ऐसे ही है जो सामान जिसमें जान ना हो उससे भी मोहब्बत करते हैं.  कई लोग होते हैं जिसे पेड़-पौधे से मोहब्बत होती है. वहीं ऐसे भी लोग हैं जिन्हें चिडिय़ा और पंछियों से काफी मोहब्बत होती है. अगर आपको भी अपने घर में चिडिय़ा या पंछी पालने का शौक है तो आप जमशेदपुर के साकची स्थित जामा मस्जिद के समीप आ सकते हैं. यहां कई सारे पक्षियों की दुकान लगी रहती है.

आज हमने निशार से बात किया पता चला यहां दुकान तकरीबन 30 साल से लगा रहे हैं. यहां पर पंछियों के साथ-साथ पिंजड़े और उनके खाने-पीने की भी सामग्री मिलती है. यहां सारे चिडिय़ा कोलकाता से मंगवाते हैं. चिडिय़ों के नाम और कीमत की बात करें तो यहां पर आपको बजरीका 400 रुपए जोड़ा, कॉकटेल 1500 रुपए जोड़ा, लव बर्ड 2000 रुपए जोड़ा, कबूतर 200 से लेकर मस्साकली कबूतर 2000 रुपए जोड़ा, जावा 1000 रुपए जोड़ा, फिंस 350 रुपए जोड़ा, लाल मुनिया 300 रुपए जोड़ा, चाइना मुर्गी 2000 रुपए जोड़ा, सिल्की मुर्गी 3500 रुपए जोड़ा वहीं हंस 4000 रुपए जोड़ा मिलता है.

कॉकटेल 1500 रुपए जोड़ा
चिडिय़ों के लिए यहां दाना भी उपलब्ध है. जिसमें सनफ्लावर के बीज, कुसुम दाना, गेहूं, का दाना और धान जैसे भोजन मिलते हैं. चिडिय़ों के लिए पिंजरा भी 200 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक उपलब्ध है. साथ-साथ ही लोगों को सबसे ज्यादा यहां बजरीका और लव बड्र्स पसंद आते हैं. लाल मुनिया काफी प्यारी और छोटी होती है. देखने में भी बहुत खूबसूरत होती है. इसकी भी डिमांड लोग करते हैं.

Location :- Bird Market Opposite Road Sakchi Jama Masjid Jamshedpur.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें