
गाजियाबाद. रैपिडएक्स स्टेशन गाजियाबाद से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पहुंचना आसान हो जाएगा. एनसीआरटीसी मेट्रो स्टेशन को मेरठ रोड तिराहा रैपिडएक्स स्टेशन से जोड़ने के लिए स्ट्रैक्चरल रोपवे बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए डीएमआरसी और एनसीआरटीसी के बीच जल्द ही बात शुरू होगी.
एनसीआरटीसी के अनुसार हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने के साथ ही काफी ऐसे लोग हो सकते हैं जो नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से रेपिडएक्स में सफर करेंगे. काफी ऐसे भी मुसाफिर होंगे जो रैपिडएक्स से उतरकर मेट्रो पकड़ेंगे. फिलहाल ऐसे यात्रियों को पैदल की सड़क पार कर दोनों स्टेशन तक पहुंचना होगा. इस परेशानी को दूर करने के लिए इन दोनों ही स्ट्रेशनों को आपस में कनेक्ट करने के रोपवे का प्लान बनाया जा रहा है. जीडीए सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही इसको लेकर अब आरआरटीएस के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करना है.
आरआरटीएस के सभी स्टेशनों से फीडर बस चलेंगी
आरआरटीएस के सभी स्टेशनों को फीडर बसों से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जल्दी ही लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पहले चरण में आरआरटीएस चार स्टेशनों को फीडर बस सेवा से जोड़ेगा. इनमें साहिबाबाद, नया बस अड्डा, गुलधर और दुहाई शामिल है. इसके बाद जैसे जैसे स्टेशन तैयार होते चले जाएंगे, उसी के हिसाब से फीडर बस सेवा से जोड़ा जाएगा.








