VIDEO: बच्ची को बाल से उठाकर जमीन पर पटकती है मैनेजर, वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अनाथालय में बच्ची के साथ क्रूरता का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर बच्चों को पीट रही है. घटना के बाद कांकेर जिला प्रशासन ने मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. आरोपी की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. इस केंद्र में 6 साल से कम उम्र के अनाथ बच्चे रहते हैं.

कहा गया है कि बच्ची के बाल पकड़कर जमीन पर पटकने वाली मैनेजर का नाम सीमा द्विवेदी है. उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें हुईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वीडियो में सीमा बच्ची को पहले हाथ से मारती है. उसके बाद बाल पकड़कर जमीन पर पटक देती है. बच्ची के चीखने चिल्लाने पर भी सीमा का क्रोध शांत नहीं होता. हैरानी की बात यह भी है कि उसके पास से ही दो आया गुजरती हैं, लेकिन उसे रोकने की कोई हिम्मत नहीं करता.

प्रोग्राम मैनेजर का विरोध करने वालों पर कार्रवाई
बताया जाता है कि सीमा द्विवेदी का व्यवहार खराब है. वह बच्चों पर रहम नहीं करती. इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. आरोप है कि यहां की महिला बाल विकास अधिकारी से भी  शिकायत की गई, लेकिन मामले को दबा दिया गया था. इस महिला का विरोध करने वाले 8 कर्मचारियों को सालभर के अंदर केंद्र से निकाल दिया गया था.

वीडियो सामने आया तो मचा हड़कंप
वीडियो सामने आते ही कांकेर कलेक्टर डॉ . प्रियंका शुक्ला ने तुरंत जांच के आदेश दिए. उन्होंने मैनेजर के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए. सूत्र बताते हैं कि इस मैनेजर का बॉयफ्रेंड अक्सर रात को यहां आता रहता है, जबकि केंद्र में बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित है. वहीं बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर मैनेजर उसका गुस्सा बच्चों पर उतारती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें