अमेरिकी महिला का डरावना प्‍लान, डेटिंग एप पर शादीशुदा शख्स से हुआ प्यार तो उसकी पत्नी की दे दी सुपारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के प्रयास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. तीन साल से एक शादीशुदा पुरुष को डेट कर रही महिला ने अपने पार्टनर की वाइफ को जान से मारने का प्‍लान बना लिया. इस काम के लिए वो ऑनलाइन मार्केट से कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलर का अरेंजमेंट करने का प्रयास कर रही थी. तभी वो सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ गई और पकड़ी गई. इस मामले में उसे 10 साल तक की सजा भी हो सकती है.

महिला का नाम मेलोडी सेसर है. 47 साल की यह महिला एक पायलट फ्लाइंग कंपनी में काम करती है. वो साल 2020 में एक डेटिंग एप के माध्‍यम से यूएस एयर फोर्स के पूर्व पायलट डेविड वालेस से मिली और दोनों में मेलजोल बढ़ गया. एक दिन वालेस ने इस अपनी महिला मित्र को बताया कि वो किसी अन्‍य महिला से रिलेशनशिप में है और उनकी शादी हो चुकी है. यह जानकार सेसर गुस्‍सा हो गई और डेविड से कहा कि मैं उम्‍मीद करती हूं कि तुम पहाड़ से गिरकर मर जाओ.

खबर के मुताबिक सेसर ने इसके बाद डार्क वेब पर ऑनलाइन किलिंग एजेंसी के बारे में जानकारी जुटाई. जिस साइट पर वो गई वो बंद हो चुकी है. यह साइट पहले कथित तौर पर किडनैपिंग, मर्डर, उगाही जैसी चीजों के लिए सर्विस मुहैया कराती थी. भले ही यह वेबसाइट अब एक मजाक से ज्‍यादा कुछ नहीं है लेकिन सेसर ने इसे काफी सीरियस ले लिया.

अप्रैल के महीने में ही सुरक्षा एजेंसियों तक यह जानकारी पहुंच गई थी कि मेलोडी सेसर पूर्व एयरफोर्स पायलेट की पत्‍नी डेविड वालेस जेनेफर वालेस को मारने की योजना बना रही है. कैट्री नाम के यूजरनेम की तरफ से जेनेफर वालेस की तस्‍वीर ऑनलाइन किलिंग वेबसाइट को भेजी गई जिसे ट्रेस कर लिया गया. 18 मई को महिला की गिरफ्तारी हुई है. वो अपने नए पति के साथ बर्मिंघम में रह रही थी.

Tags: Crime News, US News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें