Patna New: शाम को चाहिए राहत भरी सांस तो पहुंच जाएं इस ग्रीन पार्क, मिनटों में दूर होगी दिनभर की थकान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उधव कृष्ण/पटना. राजधानी पटना में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मीपड़ रही है. चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय पटनावासी इन दिनों करते दिख रहे हैं. खाने पीने से लेकर घूमने फिरने तक की ठंडी और सुकून देने वाली जगहों पर लोग पहुंच रहें हैं. ऐसे में हमारी नजर पार्कों में लगी भीड़ पर गई, जहां देर शाम तक लोग जुटे रहते हैं.आज हम राजधानी पटना के राजेंद्र नगर, कांटी फैक्ट्री मेन रोड के महात्मा गांधी नगर स्थित ग्रीन पार्क की बात कर रहें हैं, जहां हर रोज सैकड़ों की तादात में लोग पहुंचते हैं.

अलग-अलग एक्टिविटी में व्यस्त दिखे लोग
पार्क के अंदर घुसते ही लोगों की खचाखच भीड़ देखने को मिली, जहां बच्चे अलग-अलग तरह के खेल में व्यस्त दिखे, तो वहीं कुछ युवा दौड़ लगाते हुए भी नजर आए. इसके अलावा सैकड़ों लोग पार्क में हरी हरी घास पर सुस्ताते भी दिखे.

प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आपस में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत में मशगूल दिखे. वहीं अधेड़ उम्र की कई महिलाएं और पुरुष जॉगिंग ट्रैक पर वॉक करते नजर आए. पार्क में टहल रहे बुजुर्ग अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में रहने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पार्क में आना जरूरी है. अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगे होने से यहां पर शुद्ध हवा के साथ लोगों को गर्मी से राहत भी मिलती है. बताते चलें कि ये पार्क रात 08 बजे तक खुली रहती है.

जिला और राज्य स्तर के खिलाड़ियों से भी हुई भेंट
केंद्रीय विद्यालय के छात्र ज्ञान प्रकाश व उनके साथियों ने News18 Local को बताया कि यहां वे फुटबॉल की प्रैक्टिस करने आते हैं. एक अन्य फुटबॉल खिलाड़ी ने बताया कि यहीं से प्रैक्टिस करके कई लोग स्टेट चैंपियनशिप तक भी पहुंचे हैं.

वहीं बैडमिंटन खेल रहे युवा रविशंकर ने बताया कि पूर्व में वे भी बैडमिंटन के डिस्ट्रिक्ट लेवल के प्लेयर रह चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पार्क में बैडमिंटन खेल रहे उनके कुछ साथियों ने स्टेट चैंपियनशिप भी जीता है. हालांकि, रविशंकर ने हंसते हुए बताया कि अब उनके प्रैक्टिस करने का मुख्य उद्देश्य अपने शरीर को तंदरुस्त बनाए रखना है.

एक्सरसाइज करने भी पहुंचते हैं लोग
ग्रीन पार्क में हर उम्र वर्ग के लोगों की मौजूदगी रहती है. बच्चों और किशोरों के अलावा युवा और अधेड़ उम्र के पुरुष और महिलाएं भी पार्क पहुंचती हैं. कई महिलाएं और पुरुष पार्क में लगे इंस्ट्रूमेंट पर पसीना बहाते भी दिखे. एक महिला ने बताया कि वह क्रॉस फीट एक्सरसाइज कर रहीं हैं, जो एक फूल बॉडी एक्सरसाइज है. वहीं हाथों की कसरत कर रहे रवींद्र कुमार रंजन ने बताया कि हर रोज ऑफिस से आने के बाद वे पार्क में पहुंच जाते हैं. जिस दिन शाम को नहीं आ पाते, उस दिन तड़के भोर में आकर कसरत करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 19:27 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें