Job Insights: 10 संस्‍थानों ने निकाली 1772 जॉब वैकेंसी, 10 वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका, पढ़े पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Jobs of the week: आपको भी है बेहतर जॉब का इंतजार, नहीं पता चल रहा, कहां पर है कौन सा ऑफर, तो आइए, हम आपको बताते हैं, इस हफ्ते कहाँ पर हैं आपके लिए बेहतर जॉब के ऑफर्स. आज हम आपको दस संस्‍थानों द्वारा निकाली गई 1772 जॉब वैकेंसी के बाबत बताने जा रहे हैं.  

सबसे पहले बात करते हैं दिल्‍ली विकास प्राधिकरण की. दिल्‍ली विकास प्राधिकरण ने सहायक लेखा अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, आर्किटेक्‍चरल असिस्‍टेंट, कानूनी सलाहकार, नायब तहसीलदार, कनिष्‍ठ अभियंता, सर्वेयर, पटवारी और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्‍टेंट पद के लिए 687 वैकेंसी जारी की है. 

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए 3 जून की सुबह 10 से वेबसाइल लिंक खुल चुके हैं. आप 2 जुलाई की शाम 6 बजे तक अपने आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा. ऑन लाइन परीक्षा की संभावित तारीख 1 अगस्‍त से 30 सितंबर के बीच हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप https://dda.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं. 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो
इसरो ने वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए 304 वैकेंसी जारी की है. संबंधित स्‍ट्रीम में 65 फीसदी अंकों के साथ बीई, बीटेक या समकक्ष डिग्री रखने वाले आवेदक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए अंतिम तारीख 14 जून निर्धारित है. अधिक जानकारी के लिए आप https://isro.gov.in पर लागइन कर सकते हैं. 

मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्‍कूल
नौसेना याकयार्ड स्‍कूल ने विभिन्‍न पदों के लिए 281 वैकेंसी जारी की हैं. अधिक जानकारी के लिए आप https://apprenticedas.recttindia.in पर लॉगइन कर सकते हैं. 

पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी के पद पर 240 वैकेंसी जारी की हैं. आवेदन 24 मई से जारी हैं और अब आपके पास आवेदन करने के लिए सिर्फ 11 जून तक का ही समय बचा है. इन पदों के लिए ऑनलाइन टेस्‍ट की संभावित तारी 2 जुलाई है. अधिक जानकारी के लिए आप https://pnbindia.in पर लॉग इन कर सकते हैं.  

भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल
आईटीबीपी ने हेडकॉन्‍स्‍टेबल (मिडवाइफ) पर के लिए 81 वैकेंसी जारी की हैं. इस पद पर 18 से 25 वर्ष आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. इन पद पर आवेदन के लिए योग्‍यता दसवीं पास के साथ नर्सिंग मिडवाइफरी पाठ्यक्रम पास होना चाहिए. ऑनलाइन आवेदन 9 जून से शुरू होंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है. इच्‍छुक अभ्‍यर्थी अधिक जानकारी के लिए https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर लॉगइन कर सकते हैं. 

स्‍कूल ऑफ ओपन लर्निंग (दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय)
दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले स्‍कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए 79 वैकेंसी जारी की हैं. अधिक जानकारी के लिए आप डीयू की आधिकारिक वेबसाइट  https://du.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं.  

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड
टीएचडीसी ने गेट 2022 के आधार पर सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर प्रशिक्षु के पदों पर एस/एसटी/ओबीसी अभ्‍यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है. यहां कुल 52 वैकेंसी हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए योग्‍यता किसी मान्‍यता प्राप्‍त भारतीय विश्‍वविद्यालय या AICTE से मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से संबंधित ट्रेड में 65 फीसदी अंकों के साथ बीई , बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए. ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 17 मई 2023 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन के लिए सिर्फ कल तक यानी 6 जून तक का ही समय बचा है.  

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान
संस्‍थान ने योग अनुदेशक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, रेडियोलॉजी सहायक, प्रयोगशाला सहायक सहित अन्‍य पदों के लिए 31 वैकेंसी जारी की हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून है. अधिक जानकरी के लिए https://aiia.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं. 

सैनिक स्‍कूल गोलपारा (असम)
सैनिक स्‍कूल ने टीजीटी (अंग्रेजी), प्रयोगशाला सहायक, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक, बैंडमास्‍टर, मेस प्रबंधक, घुड़सवारी अनुदेशक, यूडीसी, एलडीसी पदों पर 9 वैकेंसी जारी की है. चयन के लिए साक्षात्‍कार 9 जून से 12 जून के बीच होंगे.  योग्‍यता सहित भर्ती से जुड़ी अन्‍य जानकारी के लिए आप सैनिक स्‍कूल गोलपारा की आधिकारिक वेबसाइट https://sainikschoolgoalpara.org/ पर लॉगइन कर सकते हैं. 

सैनिक स्‍कूल बालाचडी, जामनगर
जामनगर स्थित सैनिक स्‍कूल बालाचडी ने टीजीटी, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, नर्सिंग सिस्‍टर, परामर्शदाता (महिला), वार्ड बॉयज पद के लिए 8 वैकेंसी जारी की हैं. अधिक जानकारी के लिए स्‍कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://ssbalachadi.org पर लॉनिक कर सकते हैं.  

Tags: Central Govt Jobs, Govt Jobs, ISRO, ITBP

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें