कूड़ा प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही यह महिला, योगी सरकार करेगी सम्मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. पर्यावरण संरक्षण की जब बात होती है तो अधिकतर लोग समझते हैं कि सिर्फ पेड़ लगा लेने से ही पर्यावरण संरक्षित हो जाता है. लेकिन, आज के समय में कूड़ा प्रबंधन भी पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण अंग है. अकेले झांसी शहर में ही रोज 300 टन से अधिक कूड़ा निकलता है. इसका प्रबंधन करना एक बहुत बड़ा काम है. ऐसे में एक महिला ऐसी हैं जो घर से निकलने वाले कबाड़ को ही एक नया रूप दे रही हैं.

झांसी की नीलम सारंगी लंबे समय से कबाड़ को आकार दे रही हैं. वह घर से निकलने वाले कबाड़ को एक नया रूप देती हैं. बेकार बोतलों, पुराने कपड़े, टायर जैसी चीजों को खूबसूरत आकार देती हैं. वह युवाओं को भी इस हुनर के बारे में सिखाती हैं. नीलम ने बताया कि नए पेड़ लगाने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन पर भी समाज को काम करना चाहिए. गीले कूड़े से खाद बना लीजिए और सूखे कूड़े को रीयूज करने पर जोर दीजिए.

योगी सरकार करेगी सम्मान
नीलम सारंगी ने झांसी नगर निगम के साथ मिलकर शहर के 15 से अधिक कूड़ाघरों को सेल्फी पॉइंट में तब्दील कर दिया है. उनके इस काम के लिए प्रदेश सरकार उन्हें नौदेवी सम्मान से सम्मानित करेगी. नीलम ने बताया कि कूड़ा घरों को सेल्फी पॉइंट में तब्दील करने की योजना लंबे समय से थी. नगर आयुक्त पुलकित गर्ग की मदद से यह संभव हो पाया. आज उन सभी कूड़ा घरों पर लोग सेल्फी लेने आते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 16:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें