AIIA Recruitment 2023 : क्लर्क और लैब असिस्टेंट जैसे नॉन टीचिंग पदों पर नौकरियां, डाक से करना है आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 AIIA Recruitment 2023 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है. केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इस स्वायत्त संस्थान में भर्ती का विज्ञापन 3 से 9 जून के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन टीचिंग कैटेगरी के पदों पर कुल 31 वैकेंसी है. जिसमें योग इंस्ट्रक्टर, लोअर डिवीजन क्लर्क, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, अकाउंटेंट, लैब असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में नॉन टीचिंग कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2023 है.

वैकेंसी डिटेल

योग इंस्ट्रक्टर-4
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर-1
अकाउंटेंट-3
रेडियोलॉजी असिस्टेंट-1
लैब असिस्टेंट-11
लैब अटेंडेंट-10
लोअर डिवीजन क्लर्क-2

कैसे करना है आवेदन

आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है. आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट https://aiia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भेजना है.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

Tags: Government jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें