
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में सीएसके को 5वीं बार चैंपियन बनाया
धोनी जब 10वीं में थे तब उनका पहला क्रश स्वाति नाम की लड़की थी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इनदिनों चर्चा में हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने हाल में 5वीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. 41 साल के धोनी की समय समय पर लव लाइफ की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माइंड रीडर जयपुर में आयोजित एक इवेंट के दौरान कुछ सवाले पूछे थे. तब धोनी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे.
महेंद्र सिंह धोनी ने पहले क्रश के सवाल पर कहा कि वह स्वाति नाम की लड़की थी. और उस समय धोनी 10वीं क्लास में पढ़ते थे. उस समय धोनी ने ये भी कहा था कि ये बात मेरी वाइफ यानी साक्षी धोनी को मत बताना. माही ने उस इवेंट में बताया था कि मैं स्वाति से आखिरी बार 1999 में मिला था, उस समय मैं 12वीं क्लास में था.
गुजरात के खिलाफ फील्डिंग के दौरान धोनी को लगी चोट
एमएस धोनी की हाल में मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी हुई है. इस समय डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. माही की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की है. पारदीवाला बीसीसीआई मेडिकल टीम के सदस्य हैं. धोनी के घुटने में चोट आईपीएल 2023 के पहले मैच में लगा था. आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था. धोनी चोट के साथ पूरे टूर्नामेंट में खेले.
आईपीएल से संन्यास के मूड में नहीं धोनी
धोनी को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी जब उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी. चोटिल होने के बावजूद धोनी आईपीएल 2023 में खेलते रहे. आईपीएल खत्म होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी. धोनी अगले महीने 42 साल के हो गए. हालांकि वह आईपीएल से अभी संन्यास के मूड में नहीं हैं.
.
Tags: Ms dhoni, Sakshi dhoni
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 16:30 IST








