
How To Loose Weight Fast: आपने अक्सर लोगों को अपने वज़न बढ़ने को लेकर चिंतित होते हुए देखा होगा. शुरुआत में तो फिर भी किसी को इतना फर्क नहीं पड़ता लेकिन जैसे-जैसे वज़न बढ़ता जाता है, इसे घटाने की कवायद शुरू हो जाती है. हालांकि कुछ लोग तो ये काम जल्दी से कर लेते हैं लेकिन कुछ को काफी वक्त लग जाता है. आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे, जिसने अपना ऐसा कायाकल्प किया कि घरवाले भी उसे पहचान नहीं पाए.
ये कहानी आयरलैंड के रहने वाले ब्रायन ओ कीफे नाम के शख्स की है. वो एक वक्त में इतना ज्यादा मोटा था कि उसका वज़न डेढ़ क्विंटल हो गया था. वैसे तो किसी को उससे दिक्कत नहीं थी लेकिन खुद ब्रायन इसे कम करना चाहते थे. उन्होंने अचानक ही अपनी ज़िंदगी से 7 महीने का ब्रेक लिया और जब वे लौटे तो लोग चौंक गए. उनकी वेट लॉस जर्नी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
7 महीने में घटाया 63 किलो वज़न
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 34 साल के ब्रायन आयरलैंड के कॉर्क में रहते हैं. वे अपनी ज़िंदगी में कामयाब थे लेकिन उनका वज़न 100 किलो से ऊपर चला गया था. इसकी वजह उनका दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टीज़ करना था. जब वे 150 किलो तक पहुंच गए तो उन्होंने वज़न घटाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. वे समझ गए थे कि इसके लिए परिवार से दूर होना पड़ेगा. वे साल 2021 में 7 महीने के लिए स्पेन में रहे. उन्होंने इस दौरान किसी से संपर्क नहीं किया. जब वे वापस लौटे तो परिवारवालों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये उनका बेटा है क्योंकि ब्रायन का वज़न 63 किलो कम हो चुका था.
ऐस घट पाया वज़न …
चूंकि ब्रायन का वज़न काफी ज्यादा था, ऐसे में उन्होंने डाइटिंग और एक्सरसाइज़ दोनों का सहारा लिया. शुरू के 6 महीने में ये काफी मुश्किल था, फिर अगरे 5 महीने तक वे रोज़ाना 2200 कैलोरी लेते थे. छठें महीने से 1750 कैलोरी के साथ 5 घंटे की मुश्किल एक्सरसाइज़ की. रनिंग, स्विमिंग और वेटलिफ्टिंग से उन्हें मदद मिली. 7 महीने तक उन्होंने किसी भी दिन अपना रूटीन नहीं तोड़ा और अब वे बिल्कुल हेल्दी और फिट होकर लौटे हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 14:44 IST








