Pilibhit News: गांव के युवक चलाएंगे सरकारी स्कूल के बच्चों का समर कैंप, इस इलाके से हुई शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सृजित अवस्थी/पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत में लगातार शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के स्तर को सुधारने की कवायद की जा रही है. गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई का क्रम बनाए रखने के लिए अमरिया ब्लॉक में स्वयंसेवकों को चिन्हित कर समर कैंप आयोजित किया जा रहा है.

दरअसल बीते कुछ सालों में परिषदीय विद्यालयों की बदहाल स्थिति एक प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आया है. यही कारण है कि सरकार की ओर से लगातार इस बदहाल तस्वीर को सुधारने के लिए कवायद की जा रही है. वहीं शासन स्तर से लेकर शिक्षक अपने स्तर पर भी इसमें बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं. पीलीभीत में ही ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद हैं जहां शिक्षाकर्मियों ने अपने निजी खर्च से स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया है. अब तक हम सब बड़े प्राइवेट स्कूलों में ही समर कैंप के आयोजन की खबरें सुनते आए हैं.

समर कैंप 20 जून तक चलाया जाएगा
अब पीलीभीत के बेसिक शिक्षा विभाग भी जिले के अमरिया ब्लॉक के 105 गांवों में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित कर रहा है. इस कैंप को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की मदद से चलाया जा रहा है. इसके तहत 105 गावों में से 2-2 वालंटियर का चयन किया गया है. ये वालंटियर अपने गांव में कक्षा 4,5,6 के विद्यर्थियों के लिए स्पेशल कक्षाएं संचालित कर रहे हैं. इस कैंप में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही साथ अन्य गतिविधियों में भी निपुण बना रहे हैं. यह समर कैंप 20 जून तक चलाया जाएगा.

बच्चों को पढ़ने में मदद मिलेगी
पीलीभीत बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की मदद से अमरिया ब्लॉक के कुछ गांवों में समर क्लासेस आयोजित की जा रही है. इससे बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी पढ़ने में मदद मिलेगी.

Tags: Pilibhit news, Summer vacation, UP Government School

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें