
आकाश गौर/मुरैना: मुरैना की बेटी शिवांगी शर्मा ने जिले का नाम रोशन किया किया है. डॉ. शिवांगी शर्मा अब मध्य प्रदेश में क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग की दूसरी डॉक्टर होंगी. चंबल में लड़कियों का पैदा होना एक श्राप माना जाता आया है, लेकिन अब यहां की बेटियों ने इस कुप्रथा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. चंबल से निकल कर लड़कियां अच्छे-अच्छे पदों पर पहुंच रही हैं, जिसका ताजा उदाहरण शिवांगी शर्मा हैं.
डॉ. शिवांगी मुरैना की तहसील पोरसा के धनेटारोड की निवासी हैं. उनके पिता कमल किशोर ने बेटी की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. शिवांगी ने पोरसा कस्बे से ही हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की थी. इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, जबलपुर से उन्होंने एमबीबीएस किया. मास्टर ऑफ मेडिसिन (MD) गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से पास करने के बाद भोपाल एम्स में कार्यरत हैं. उन्होंने एम्स की डीएम परीक्षा (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) में 6 सीटों में अपना स्थान बनाया है.
इनको दिया सफलता का श्रेय
डॉक्टर शिवांगी शर्मा ने इस सफलता का श्रेय पिता कमल किशोर और माता सुधा शर्मा सहित पूरे परिवार को दिया है. शिवांगी ने बताया कि बिना माता पिता के सपोर्ट के कुछ नहीं हो सकता था, क्योंकि लड़की को घर से बाहर भेजना और अपने माता पिता के हौसले को बनाए रखना, साथ ही सफलता पाना बड़ी बात है. इनकी सफलता ने पोरसा कस्बे के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए आयाम स्थापित किए हैं.
.
Tags: AIIMS, Doctor, Morena news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 18:18 IST








