
नई दिल्ली. वर्तमान में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच एसयूवी मार्केट लीड कर रही है. टाटा पंच को लगभग डेढ़ साल हो गए हैं और अब तक इस कार की 2 लाख के आसपास यूनिट्स तक बिक चुकी हैं. वर्तमान में यह एसयूवी देश बेस्टसेलिंग मॉडल्स में से एक है. अब हुंडई पंच को टक्कर देने के लिए माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है.
हुंडई की Exter माइक्रो एसयूवी जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी. हुंडई आने वाले 10 जुलाई को अपनी माइक्रो एसयूवी Exter की कीमतों की घोषणा जल्द ही करने वाली है. यह सबसे सस्ती एसयूवी होगी जो कंपनी के लाइन-अप में शामिल होने वाली है. इस कार के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक सिर्फ 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.
इंजन और पावर
Hyundai Exter में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से पॉवर दी जाएगी और आपको बता दें कि यही इंजन Grand i10 Nios और कुछ अन्य Hyundai कारों में भी उपलब्ध है. इस इंजन से 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट होता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT का ऑप्शन दिया गया है. एसयूवी में CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा.
ये फीचर्स भी मौजूद
Hyundai की नई माइक्रो SUV में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स होंगे और इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल कैमरा के साथ डैशकैम जैसे शानदार फीचर्स शामिल होंगे. यह पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी और जिसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, ESC, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे अन्य फीचर भी इस माइक्रो एसयूवी में उपलब्ध होंगे.
यह भी पढ़ें : मार्केट में छा गई ‘देसी’ एसयूवी कारें, भारतीय कंपनी ने पीट दिया अरबों का प्रॉफिट
Hyundai Exter को EX, S, SX, SX(O) और SX(O) Connect वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा. यह Hyundai की सबसे सस्ती SUV होगी और इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से चालू होने की उम्मीद है. इसका साधा मुकाबला Tata Punch, Citroen C3, Nissan Magnite जैसी कारों से होगा जो पहले से ही बाजार में बहुत पॉपुलर हैं.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 18:15 IST








