Street Drink : यह ‘पन्ना’ पहना नहीं पीया जाता है, गर्मी और लू के लिए है रामबाण, पेप्सी व कोक पर है भारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रितेश कुमार/समस्तीपुर. शहर में अगर आप घूम रहे हैं और इस दौरान भीषण गर्मी से काफी परेशान हैं, तो घबराएं नहीं. क्योंकि समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड में आम का पन्ना मिलता है. जिसे पीते ही आप को गर्मी से राहत मिलेगी. बताया जाता है कि गर्मी के मौसम आते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में लोगों को लूलगने संमभावना बढ़ जाती है. इसको लेकर चिकित्सक द्वारा लोगों को सलाह दिया जाता है कि पका हुआ आम का जूस पीने से लोगों को लू से बचाव होता है.

परंतु लोग इसका उपयोग खुद से नहीं कर पाते हैं. परंतु अब समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड में लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए आम का पन्ना मिलता है. जिसे पीने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती ही है, साथ ही साथ स्वास्थ्य भी अच्छा होता है.लू से भी बचाव में यह काफी फायदेमंद होता है.

गर्मी में है काफी डिमांड, मिलता है सिर्फ यहां
दुकानदार विजय बताते हैं कि आम दिनों में सत्तू और भुजा बीच कर अपना परिवार चलाते हैं. परंतु गर्मी की मौसम आते ही लोगों की डिमांड पर आम का पन्ना अपने ठेले पर रख कर बेच रहे है. जो समस्तीपुर शहर में मात्र स्टेशन रूट में विजय के यहां आम का पन्ना उपलब्ध है. जो लोगों के सेहत के साथ-साथ भीषण गर्मी और लू से बचाव में भी काफी मदद करता है.

विजय का बताना है कि भीषण गर्मी में लोगों की डिमांड आम की पन्ना को लेकर काफी बढ़ जाता है.पूरे दिन में 200 से 250 ग्लास आम का पन्ना बिक जाता है. क्यों कि काम दामों में लोग को आम का पन्ना मिलता है.लोगों को भीषण गर्मी से बचाव में काफी मदद करता है. जिसको लेकर लोग भी काफी मजे से इस का आनंद लेते हैं.

जानिए आम के पन्ने में क्या होता है उपयोग
बताया जाता है कि समस्तीपुर शहर में विजय कीएकलौती दुकान है जहां पर सिर्फ आम का पन्ना मिलता है. इसी का नतीजा है कि विजय कम दाम के साथ लोगों को आम का पन्ना पिलाते हैं. वहीं अगर आम के पन्ने में उपयोग की जाने वाली सामग्री की बात करें तो इसमें अजमाइन, जीरा, जलजीरा, सफेद नामक, कला नमक, नींबू पुदीना, आम पका हुआ आदि सामग्री का उपयोग किया जाता है.

विजय का बताना है कि इसमें कोई बाहरी समान उपयोग नहीं किया जाता है. यह पूरी तरह से आयुर्वेद है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. लोगों के पेट भी अच्छे लगते हैं और भीषण गर्मी में इसका सेवन करने से लू से भी बचाव होता है. जिसके कारण लोग आम का पन्ना का काफी डिमांड करते हैं.

Tags: Bihar News in hindi, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें