
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जो हमें अपना बचपन याद दिला देती हैं. क्या आपने कभी किसी ऐसे दोस्त से संपर्क खोया है जिसके आप बचपन में बहुत करीब थे? क्या आप उनके साथ फिर से मिलना चाहते हैं? इंस्टाग्राम यूजर नेहा बस यही चाहती थीं और अपनी इच्छा को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसपर यकीन करना मुश्किल होगा. उन्होंने एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई और अपनी एलकेजी की दोस्त लक्षिता को खोजना शुरू किया. यकीन नहीं करेंगे, बचपन में जिस दोस्त से वह बिछड़ गई थीं, उसे 18 साल बाद ढूंढ निकाला.
नेहा ने @finding_lakshita नाम के हैंडल से प्रोफाइल बनाई. प्रोफाइल के बायो में उसने अपने दोस्त के बारे में कुछ जानकारियां भी जोड़ीं. लिखा, मैं लंबे समय से खोई हुई बचपन की दोस्त लक्षिता उम्र – 21 को खोजने के मिशन पर हूं. उसके भाई का नाम कुणाल है. मुझे सही सही याद नहीं कि वे कहां रहते थे. नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के नाम से ही लोगों को मैसेज करना शुरू कर दिया. और आखिरकार उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई. 18 साल पहले बिछड़ी अपनी दोस्त को खोजने में वह सफल रहीं. मिल जाने के बाद उन्होंने खुशी जताई और @finding_lakshita के बायो को भी अपडेट किया. लिखा-मिशन सफल रहा. मैंने आखिरकार उसे ढूंढ लिया.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, Good news, Interesting news, OMG News, Shocking news, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 17:34 IST








