
हुनर संसाधनों की मोहताज नहीं होती. कई बार गांव के बच्चे ऐसा कमाल कर जाते हैं कि सुविधा संपन्न घर के बच्चे भी न कर पाएं. इसी तरह कई महिलाएं, जो दिनभर चूल्हा चौका और घर परिवार की जिम्मेदारी संभालती नजर आती हैं, उन्हें भी कम न समझें. कई महिलाओं के पास ऐसे हुनर हैं जो आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दें; ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है. जिसमें मोहल्ले की एक महिला गली की सड़क पर कमाल की चित्रकारी करती नजर आ रही है.
ट्विटर पर @TansuYegen एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा-स्ट्रीट आर्ट. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चॉक और कोयले की मदद से उन्होंने गली की सड़क पर ही शानदार 3डी पेंटिंग बना दी. वह भी कोई छोटी मोटी नहीं, देखने में यह तकरीबन 10 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी नजर आ रही है.
Street art???? pic.twitter.com/xSeH1iWlGV
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) June 3, 2023
.
Tags: Amazing news, Good news, Interesting news, Trending news, Viral news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 16:27 IST








