Devar Bhabhi Love Story: जंगल में लटके मिले दोनों के शव, 4 दिन से गायब थे, देखकर सूख गए हलक…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बांसवाड़ा जिले में सामने आई वारदात
पुलिस ने दोनों के शवों को लिया कब्जे में
पुलिस जुटी है पूरे मामले की छानबीन करने में

आकाश सेठिया.

बांसवाड़ा. गुजरात से सटे राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक देवर और उसकी भाभी (Devar Bhabhi) ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव एक ही पेड़ पर दो फंदों से लटके मिले हैं. ये दोनों बीते 3-4 दिनों से गायब थे. मृतका के पति ने इस संबंध में पहले अपने भाई के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था. शव तीन-चार दिन पुराने होने के कारण पूरी तरह से सड़ गए थे. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उनको मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग (Love affair) का माना है.

बांसवाड़ा एडिशनल एसपी कान सिंह भाटी ने बताया कि मामला जिले के गढ़ी थाना इलाके में सामने आया है. यहां के आमजा गांव के जंगल में एक महिला और पुरुष के शव लटके मिले हैं. दोनों शवों की पहचान हो गई है. ये दोनों रिश्ते में देवर भाभी हैं. ये पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. अब उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस सभी एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

मृतका के पति ने भाई के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था
पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मृतक युवक कालू (40) और मृतका (39) बबली देवर भाभी थे. ये दोनों घर से गायब थे. इसको लेकर माजिया निवासी बबली के पति चेतन चरपोटा अरथूना थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसके बाद उसने अपने भाई कालू के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कालू और बबली की तलाश कर रही थी.

कोटा: 16 साल की कोचिंग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, मेडिकल की तैयारी कर रही थी, परिजनों ने… 

शव तीन-चार दिन पुराने हो चुके थे
इस बीच शनिवार शाम को गढ़ी थाना इलाके के आमजा गांव के जंगलों में एक पेड़ पर दो शव लटके होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त की. संभवतया दोनों ने घर से गायब होने के बाद ही सुसाइड कर लिया था. शव तीन-चार दिन पुराने के होने के कारण सड़ चुके थे. जांच में सामने आया है कि कालू के पांच बच्चे हैं.

Tags: Banswara news, Crime News, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें