Dausa Crime News: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पिता ने दर्ज कराया अपहरण, रेप और हत्या का केस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/दौसा. दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा इलाके में एक लड़की का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला. इस मामले में लड़की के पिता ने रेप, अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

मृतका के पिता की रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे उनके मकान में मोहनलाल समेत कई लोग घर में घुसे और उनकी बेटी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. इस बीच लड़की के चिल्लाने की आवाज से परिजनों की नींद टूट गई. इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए. लेकिन ग्रामीणों ने मोहनलाल नाम के आरोपी का पीछा करके उसे पकड़ लिया. वहीं अन्य आरोपी उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए. जिसके बाद रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़वाया और थाने लेकर पहुंची.

इधर परिजन अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे कि सुबह के समय इस लड़की का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला. सूचना पाकर लालसोट डीएसपी अरविंद कुमार और रामगढ़ पचवारा एसएचओ अजय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रेप, अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

वहीं रात के समय ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक मोहनलाल से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस इस पूरे मामले में हत्या, आत्महत्या व प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 16:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें