पश्चिमी राजस्थान में तेज अंधड़ के साथ बारिश, शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुनीत माथुर/ जोधपुर. जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. लेकिन जोधपुर और उसके आस-पास के कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है.

आपके शहर से (जोधपुर)

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी राजस्थान में बारिश और आंधी लगातार जारी है. मौसम विभाग रोज अलर्ट जारी कर रहा है. ताकि लोग संभल सके. 28 मई से शुरू हुआ यह बारिश का दौर अभी भी जारी है. जोधपुर, फलोदी, बाप, लोहावट और ओसियां तहसीलों में तेज अंधड़ से खासा नुकसान हुआ है. बिजली के पोल गिर गए तो वहीं कई जगह पेड़ उखड़ गए. जोधपुर डिस्कॉम अपने स्तर पर बाधित विद्युत सप्लाई को सही करने में लगा है. कुछ एक जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है.

फिलहाल किसान असमंजस में है कि वह इस बारिश से अपनी खेती करें या नहीं क्योंकि फिलहाल खेती करने का वक्त काफी दूर है आमतौर पर जुलाई के मध्य में पश्चिमी राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश के बाद खेती होती है.

बिन मौसम इस बारिश के कुछ फायदे भी हुए है. शहरवासियों को गर्मी से खासी राहत मिली है. आमतौर पर राजस्थान में इन दिनों में तेज गर्मी होती है और लू चलती है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते लू बहुत कम चली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली. दूसरी तरफ खेतों में इस बारिश के चलते हरी घास उग गई है और तालाबों में भी पानी आया है. जिससे बेजुबानो को राहत मिली है. गर्मियों में राजस्थान में दूर-दूर तक पानी और खाने के लिए कुछ नहीं मिलता है. वहां इन बेजुबानो को पानी और चारा मिल रहा है.

Tags: Change in weather, Heavy rain fall, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें