
कृष्ण नागौर/ नागौर. भीमराव अबंडेकर का एक कथन सभी लोगो ने सुना होगा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा दहाड़ेगा. यह कथन नागौर की बेटी निशा टांडी ने कक्षा 10 के आए परिणाम में चरितार्थ किया है. निशा ने अजमेर संभाग में टॉप में किया है. डेगाना उपखंड के रामसरी गांव की सरस्वती माध्यमिक शिक्षण संस्थान की छात्रा निशा टांडी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में 589 अंक प्राप्त कर 98.17 प्रतिशत लाकर ऑल राजस्थान में 6th रैंक पाई है और अजमेर संभाग में टॉप किया है.
विद्यालय व घर पर की पढ़ाई
छात्रा निशा टांडी ने बताया कि आज जो मेरा परिणाम है. वह मेरे गुरुजनों एवं मेरे पिताजी के मार्गदर्शन से ही लक्ष्य प्राप्त कर पाई हूं. मैंने कभी स्कूल के अलावा कोई ट्यूशन नहीं लिया घर पर रहकर ही पूरी पढ़ाई की. इसके साथ ही छात्रा ने बताया कि स्कूल के निदेशक चेनाराम चौधरी द्वारा दिए गए अनुभव से ही आज मेने अपना यह लक्ष्य हासिल किया है. मैनें विद्यालय में कभी भी अनुपस्थित दर्ज नहीं करवाई और गुरु के द्वारा मिले निर्देशों की पालना करती गई.
माता अनपढ़ व पिता की रेडीमेंट कपड़ो की दुकान
जानकारी के अनुसार छात्रा निशा टांडी के पिताजी 8 वीं तक ही पढ़े लिखे है और माँ अनपढ़ है ओर पिताजी एक छोटी सी रेडीमेड की दुकान करते हैं. छात्रा ने बताया कि मेरा सपना डॉक्टर बनने का है. स्कूल निदेशक ने बताया कि विद्यायल के 6 छात्र-छात्रओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर रामसरी का नाम रोशन किया. इसके साथ ही गुरुकुल कैरियर इंस्टिट्यूट के निदेशक चेनाराम चौधरी लवादर ने छात्रा निशा टांडी द्वारा क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन करने पर प्रतिभावान छात्र-छत्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सम्मान किया गया.








