दिल्ली का मिर्ची बाजार देख दूसरे राज्यों को लग सकती है मिर्ची, इतनी किस्में हैं यहां कि भौंचक रह जाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गौहर/दिल्ली. हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है. रहन-सहन से लेकर खान-पान तक में विविधताएं पसरी पड़ी हैं. यहां मसाले भी विविध तरह के हैं. विभिन्न प्रकार के खाने में डाले जाने वाले ये भारतीय मसाले विदेशों में भी बहुत प्रचलित हैं. वैसे भी हमारे देश और खासकर उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को तीखा बेहद पसंद है. तो आपके तीखे के ज़ायके को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए हम आपको ले चलते हैं पुरानी दिल्ली की गलियों में. यहां का मिर्ची बाज़ार 100 साल से ज्यादा पुराना है.

यह बाज़ार दो मंजिलों तक फैला हुआ है और इस पूरे बाज़ार में आपको विभिन्न प्रकार की मिर्च मिल जाएगी. यहां पर मिर्च खरीदने के लिए लोग तो आते ही हैं, साथ ही देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां भी आती हैं. देश के अन्य राज्यों में भी यहां से मिर्ची भेजी जाती है. इस मिर्ची बाज़ार को देखने के लिए अन्य राज्यों के साथ कई विदेशी पर्यटक भी यहां पर आते हैं.

यहां आपको लगभग 30 से 40 प्रकार की मिर्चियां खरीदने और देखने को मिल जाएंगी. जैसे ‘आन्ध्र’ से आई मिर्ची काफी तीखी होती है, ‘कर्नाटका’ की मिर्ची केवल खाने में रंग देने का काम करती है. यहां के एक दुकानदार प्रदीप जैन ने बताया कि ‘असम’ की मिर्ची सबसे ज्यादा तीखी होती है जो की नमकीन में काफी ज्यादा काम आती है. उन्होंने यह भी बताया कि पीली मिर्च मांसाहारी भोजन में ज्यादा इस्तेमाल होती है और लाल मिर्च जम्मू-कश्मीर में काफी ज्यादा काम आती है.

दुकानदार राबिर सिंह ने बताया कि वे यहां 40 साल से काम कर रहे हैं. देगी मिर्च के बारे में उन्होंने बताया कि यह मिर्च मीठी होती है. इसमें बिल्कुल तीखापन नहीं होता.

बाज़ार की हालत की अगर बात करें तो देखने से साफ पता चलता है कि इस बाज़ार के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है. विदेशी लोगों को इस बाज़ार की तरफ और भी ज्यादा आकर्षित करने के लिए और इसका पुनर्निर्माण आवश्यक है. आए दिन जिस तरह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं, वैसे में जर्जर होते इस बाजार के पुनर्निर्माण की बेहद ज्यादा आवश्यकता है.

यदि आप भी इस बाजार को देखना चाहते हैं तो चांदनी चौक, मेट्रो से आपको सीधा फतेहपुरी मस्जिद की तरफ आना होगा और वहां से थोड़ा आगे जाकर आप किसी से भी मिर्ची बाजार के बारे में पूछ सकते हैं. यह बाजार सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है. इस बीच आप कभी भी यहां पर आकर से देख सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें