नई दिल्ली. Education News: लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नया कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है. दरअसल, लखनऊ यूनिवर्सिटी विदेशों में भी अपने कैंपस शुरू करेगा. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की दूसरे देशों के शिक्षकों से समन्वय बनाकर ज्ञान का आदान प्रदान करने की योजना है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विदेशों में कैंपस स्थापित करने के लिए योजना पर कार्य शुरू कर दिया है.
बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय इन दिनों स्टार्टअप्स, नई शिक्षा नीति के साथ ही अपने विद्यार्थियों का वैश्विक स्तर पर तालमेल बैठाने के लिए कार्य कर रहा है. इसके लिए कौशल विकास, उद्योग समर्थित पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है. विश्वविद्यालय फैशन डिजाइनिंग, फूलों की खेती, पुष्प शिल्प, जैविक खेती, बीज गुणवत्ता और व्यवहार्यता परीक्षण, खाद्य परीक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य विषयों के बीच पुल बनाकर व्यावसायिक कौशल बनाने की भी योजना बना रहा है.
इस बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा है कि दीर्घकालिक लक्ष्यों (7-10 वर्ष) में विश्वविद्यालय का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शिक्षक, ऑनलाइन शिक्षण सहयोग, छात्र आदान-प्रदान और दोहरी डिग्री पाठ्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक शिक्षण अनुभव प्रदान करना है. इसके साथ ही क्षमता निर्माण, ज्ञान निर्माण और कौशल विकास में उद्योग संचालित परिवर्तन, उद्योग सलाहकार बोर्ड, उद्योग समर्थित पाठ्यक्रम और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से मजबूत उद्योग-शिक्षा क्षेत्र कनेक्शन का पोषण किया जाएगा.
आपके शहर से (लखनऊ)

PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन, 63000 मिलेगी सैलरी

Success Story : पिता की हत्या के बाद भी नहीं डिगा हौसला, पास किया UPSC, इंटरव्यू में पूछा गया था ये सवाल

Summer Trip: लखनऊ से नेपाल की करनी है सैर…तो IRCTC का ये पैकेज है खास

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, ग्रेजुएट युवा जल्द करें अप्लाई, 81000 होगी सैलरी

UP Top 5 Engineering College : कंप्यूटर साइंस में करना चाहते हैं बीटेक, ये हैं यूपी के बेस्ट कॉलेज

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

4 जून से 16 जुलाई तक लखनऊ विश्वविद्यालय में गर्मी छुट्टी, पुस्तकालय रहेगा खुला, प्रैक्टिकल तय तारीख पर ही होगी

Airport Recruitment 2023: यूपी, बिहार, राजस्थान, MP के एयरपोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

AKTU News: पीएचडी कोर्स में इन छात्र-छात्राओं को सीधे मिलेगा प्रवेश, यहां जानिए सबकुछ

JEE Main Vs JEE Advanced: जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन? जानें डिटेल

रेप के आरोपी ने मांगलिक बताकर शादी से किया इनकार… हाईकोर्ट ने दिए कुंडली जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सीखने पर होगा जोर
स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ अधिक अनुभव, सीखने के लिए छात्रों के लिए रास्ते बनाने पर जोर दिया जाएगा. इसके लिए अत्याधुनिक इंटरैक्टिव शिक्षण उपकरणों से लैस नई शिक्षण प्रयोगशालाओं का उन्नयन और नई स्थापना की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
UGC NET June 2023: यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप यहां से करें डाउनलोड, जानें कब और कहां मिलेगा एडमिट कार्ड
UPSC IES ISS admit card 2023: यूपीएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, 23 जून से होगा एग्जाम
.
Tags: College education, Education news, University education
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:02 IST








