शिमला. हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, अब पारा चढ़ने लगा है. लेकिन प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं है. उधर, मौसम विभाग ने एक बार फिर से 5-6 जून के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. चार दिन बारिश के आसार हैं. हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा. फिलहाल, मई महीने में बारिश ने रिकॉर्ड़ तोड़ दिए हैं.
इससे पहले 12 घंटे में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कल्पा और सांगला और शिमला के सराहन में हल्की बारिश हुई है. रविवार के लिए मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. अहम बात है कि हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह झमाझम बारिश के चलते न्यूनतम पारा ज्यादा नहीं चढ़ा है. सूबे के 12 जिलों में न्यूनतम पारा 20 डिग्री से कम है. सबसे अधिक न्यूनतम पारा 19 डिग्री ऊना में दर्ज हुआ है. वहीं, मंडी में 34 डिग्री सबसे अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया है. शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला में मई की बारिश ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. इस साल मई में शिमला में 177.4 मिलीमीटर बारिश हुई. इससे पहले साल 1987 में 250.3 एमएम पानी बरसा था. इसके अलावा, मई में धर्मशाला में पहली बार सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रीमॉनसून बारिश की वजह से हिमाचल के अधिकांश शहरों का तापमान नॉर्मल से 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था. मंडी शहर के तापमान में सबसे ज्यादा 15 डिग्री की कमी आई है और यहां का पारा 20.0 डिग्री तक गिर गया था.
आपके शहर से (शिमला)

76 हजार करोड़ रुपये कर्ज तले दबा हिमाचल, फिर 800 करोड़ लोन लेगी सुक्खू सरकार

Indo-Pak Shimla Agreement: इंदिरा गांधी और भुट्टो के पास नहीं था पेन, पत्रकार की कलम से हुए थे शिमला समझौते पर दस्तख़त

मंडी के सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के VC प्रो. देवदत्त शर्मा ने छोड़ा पद, बताई वजह

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

31 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं फाइलों में, जयराम सरकार में केवल हुए MoU, धरातल पर नहीं उतरे

Banjar Accident: दिल्ली से तीर्थन वैली घूमने आया था परिवार, खाई में गिरी कार, महिला टूरिस्ट की मौत, 4 युवतियों सहित 5 घायल

HPSSC Paper Leak: हिमाचल में कब घोषित होंगे सरकारी भर्तियों के परिणाम? CM सुक्खू ने दी अपडेट

Spurious Liquor Scam: हिमाचल में नकली और जहरीली शराब का सप्लायर गौरव मिन्हास गिरफ्तार

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी
लेह मनाली हाईवे सुचारू
लाहौल पुलिस के अनुसार, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. वाहनों की आवाजाही दारचा से सरचू दोपहर 1.00 से 4.00 तथा सरचू दारचा सुबह 7.00 से 10.00 के बीच में होगी. दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है. पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. काजा सड़क (NH-505) 4*4 जंजीरों के साथ 4*2 वाहनों के लिए खुला है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. बता दें कि हिमाचल में 4 से 7 मई तक बारिश के आसार जताए हैं. 5 और छह मई को येलो अलर्ट रहेगा. सात मई को भी बारिस होने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान चार दिन मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होगी.
.
Tags: Himachal, Himachal pradesh, Manali Leh Road, Shimla Tourism, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:40 IST








