
सुनील जिंदल/गोहाना: आज के दौर में वेस्टर्न कल्चर तेजी से भारत के युवाओं के दिमाग और जीवनशैली में अपनी जगह बना रहा है. वहीं दूसरी ओर कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो आज भी अपनी संस्कृति से जुड़े हैं और भावी पीढ़ी को भी प्रेरित कर रहे हैं. गोहाना का एक ऐसा ही युवा जो आज भी हरियाणवी संस्कृति को बचाने का प्रयास रहा है.
गोहाना का यह युवा कलाकार, बच्चों को हर गर्मियों की छुट्टियों में कैंप लगाकर उन्हें फ्री में हरियाणवी नाच-गायन और योग सिखाता है. रोहित ने बताया कि 2009 में जब उसने हरियाणी डांस करना शुरू किया था तो लोग नचनिया कह कर चिढ़ाते थे. शुरुआत से ही डांस और एक्टिंग के शौकिन रोहित ने इस तरह की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं दिया.
रोहित ने मुंबई जाकर एक्टिंग और डांस सीखा है. उनका कहना है कि ‘जो मैंने सीखा है, उसे ही बच्चों को सिखा रहा हूं’. समर कैंप में बच्चे भी बेहद रुचि लेकर डांस सीख रहे हैं. रोहित का कहना है कि आज की पीढ़ी पश्चिमी कल्चर की तरफ भाग रही है और अपनी संस्कृति को पीछे छोड़ती जा रही है. उनका मकसद अपनी संस्कृति को बचाना है.
फिल्मों में भी कर चुके काम
इतना ही नहीं, एक्टिंग का शौक रखने वाले रोहित ने नेशनल विनिंग फिल्म में भी काम किया है और आने वाले समय में भी उनकी 3-4 फिल्में आने वाली हैं. रोहित का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को बाकी गतिविधियों में भी एक्टिव रहना जरूरी है. वहीं कैंप में आने वाले बच्चों का कहना है कि उन्हें गर्मी की छुट्टियों में कैंप में बहुत कुछ सीखने को मिलता है. यहां पर डांस, गाना, योग, एक्टिंग सिखाई जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:01 IST








