
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में प्यार करना एक शिक्षक को बहुत भारी पड़ गया. उस पर ना केवल आठ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बल्कि उसे गांव वालों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा. ग्रामीणों ने उस शिक्षक को पेड़ में बांधकर जमकर पीटा, जिससे शिक्षक को काफी चोट भी आई है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये पूरा मामला है पश्चिम मेदिनीपुर जिले के ब्लॉक 2 चंद्रकोना के श्रीरामपुर गांव का.
दरअसल, एक स्कूल टीचर को स्थानीय लड़की से प्यार हो गया था, जिसके बाद नाराज गांव वालों ने उस शिक्षक को ये सजा सुनाई. वायरल वीडियो में स्थानीय लोगों द्वारा उस शिक्षक को पेड़ में बांधकर पीटने को देखा जा सकता है.
.
Tags: West bengal
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:21 IST
Author: Up Head Line
Views: 29








