Smartphone कार के ब्लूटूथ से नहीं हो रहा पेयर, ये टिप्स करें यूज चुटकी में होगा कनेक्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्मार्टफोन को इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करने की आसान ट्रिक.
कनेक्ट होने में दिक्कत आने पर फोन रीस्टार्ट करें.
इंफोटेनमेंट सिस्टम को सर्च करें और फिर फोन से पेयर करें.

नई दिल्ली. ज्यादातर कारों में इंफोटेनमेंट सिस्टम आना शुरू हो गया है. इसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल रिसीव, चेक नोटिफिकेशन और मनपसंद म्यूजिक का आनंद ड्राइविंग के दौरान ले सकते हैं. लेकिन कई बार देखने में आता है कि, इंफोटेनमेंट सिस्टम से ब्लूटूथ या स्मार्टफोन की सेटिंग्स खराब होने की वजह से कनेक्ट नहीं हो पाता. ऐसे में स्मार्टफोन को इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करने की कुछ ट्रिक्स हम यहां बता रहे हैं.

फोन रीस्टार्ट करें
अगर कभी आपका स्मार्टफोन कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट नहीं होता. तो आपको सबसे पहले अपने फोन की रीस्टार्ट करना चाहिए. साथ ही एक बार इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी रीस्टार्ट कर दीजिए. इसके बाद आपका फोन आसानी से कनेक्ट हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : एक AC पूरे घर को बना देगा शिमला जैसा ठंडा, दूसरे कमरों में नहीं चाहिए होगा अलग एयर कंडीशनर

ब्लूटूथ को चेक करें
अपने स्मार्टफोन में चेक करें कि, उसका ब्लूटूथ फीचर ऑन है या नहीं. अगर ब्लूटूथ फीचर ऑन नहीं है, तो इसे ऑन करें. इसके बाद स्कैन के ऑप्शन पर टैब करके इंफोटेनमेंट सिस्टम को सर्च करें और अपने फोन को पेयर करें.

यह भी पढ़ें : किडनी की बीमारी से बचाएगी ₹100 की ये डिवाइस, बताएगी आपका पानी कितना हार्ड, आज ही ऑनलाइन ऑर्डर करें

दोनों डिवाइस के सॉफ्टवेयर अपडेट करें
समय-समय पर अपने स्मार्टफोन और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को आपको अपडेट करते रहना चाहिए. अगर आप दोनों डिवाइस में से किसी को अपडेट नहीं करते हैं, तो इनके पेयर होने में समस्या आ सकती है. इसलिए जब भी दोनों डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए आए, तो उसे तुरंत OTA के जरिए अपडेट करें.

अगर इन टिप्स के बाद भी आपकी समस्या का हल नहीं होता, तो आपको अपनी कार के यूजर्स मैनुअल को पढ़ना चाहिए. यूजर्स मैनुअल में आपको स्मार्टफोन को कनेक्ट करने के टिप्स जरूर मिल जाएंगे.

Tags: 5G Smartphone, Free Smartphone, Smartphone, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें